नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन जाने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने शुभांशु शुक्ला को गले लगाया। शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी की खींची गई तस्वीरें प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की। शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में अपने अनुभवों को प्रधानमंत्री से साझा किया।

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के साथ-साथ भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की। भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है।”
