Lucknow: चीन के विदेश मंत्री वान यी आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोवाल के साथ विशेष प्रतिनिधि संवाद की 24वीं वार्ता करेंगे। चीन के विदेशमंत्री का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलने का कार्यक्रम है। चीनी विदेश मंत्री दो दिन की भारत यात्रा पर हैं।
अजीत डोवाल के साथ बैठक में सीमा स्थिति, व्यापार और उड़ान सेवाएं फिर शुरू होने की संभावना सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श की आशा है। विदेशमंत्री डॉ एस.जयशंकर ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाल होना महत्वपूर्ण है।
यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा से पहले हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस महीने चीन जाएंगे।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

