मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला

नई दिल्लीः बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। पुलिस ने हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर ने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा और बाल पड़कर खींचने की कोशिश की।

मुख्यालय कार्यालय ने इस संबंध में कहा कि जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया है कि मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हुए हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस पुलिस थाने ले जाया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts