दिल्ली: सरकार ने अश्लील और अशालीन सामग्री दिखाने वाले 25 ओटीटी वेबसाइट और एप्स को बंद करने का निर्देश दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि इन प्लेटफॉर्म से दिखाई जा रही कुछ सामग्री गंभीर रूप से अश्लील और अनुचित है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गृह मंत्रालय महिला और बाल विकास मंत्रालय इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय विधि विभाग उद्योग जगत भारतीय उद्योग परिसंघ और फिक्की तथा महिला और बाल अधिकार विशेषज्ञों के साथ परामर्श से यह कार्रवाई की है।
Read MoreAuthor: Abhishek Tripathi
भारत-मालदीव के बीच 8 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए
दिल्ली:- भारत-मालदीव के बीच कुल 8 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। जिनमें मुक्त व्यापार को लेकर नियमों पर चर्चा को गति देना, मत्स्य पालन के क्षेत्र में सहयोग, दोनों देशों के बीच मौसम संबंधी जानकारी साझा करने को लेकर समझौता, डिजिटल तकनीक क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा, चिकित्सा क्षेत्र के अलावा भारत की एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट लिमिटेड (NIPL) और मालदीव की मौद्रिक प्राधिकरण (MMA) के बीच मालदीव में यूपीआई (UPI) सेवा को लागू करने के लिए नेटवर्क-टू-नेटवर्क समझौता हुआ। वहीं भारत 565 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन मालदीव को देगा।…
Read Moreलखनऊ में तेज आंधी-पानी से भारी नुकसान, बिल्डिंग का छज्जा गिरने से एक युवक की मौत
Lucknow:- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आंधी- पानी से भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। आपको बता दे कि एक हफ्ते के बाद मानसून ने फिर करवट ली है। कल शुक्रवार शाम से हुई भारी बारिश के बाद शहर में जल भराव के साथ-साथ भारी नुकसान की भी खबर है। गोमती नगर के विभूति खंड इलाके में साइबर टावर बिल्डिंग का छज्जा गिरने से 23 वर्षीय रवि कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। रवि बाराबंकी से दोस्त से मिलने साइबर टॉवर आए…
Read MoreDRDO ने किया UAV लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण
दिल्ली: भारत की रक्षा क्षमताओं को एक बड़ी सफलता मिली है। DRDO ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित नेशनल ओपन एरिया रेंज (NOAR) में UAV लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल (ULPGM)-V3 का सफल परीक्षण किया है। इस सफलता के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO, MSME और स्टार्टअप्स को बधाई दी है। राजनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि यह सफलता साबित करती है कि भारतीय उद्योग अब महत्वपूर्ण रक्षा तकनीकों को अपनाने और उनका उत्पादन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव पहुंचे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव की राजधानी माले पहुंच गए हैं। मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ु ने वैलेना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। यह प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव की तीसरी यात्रा है। आज वे राष्ट्रपति मुइज़्ज़ु के साथ परस्पर के हित के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। दोनों नेता व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी पर भारत-मालदीव संयुक्त दृष्टिकोण लागू होने की प्रगति का भी जायजा लेंगे। पिछले वर्ष अक्टूबर में मालदीव के राष्ट्रपति की भारत यात्रा…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने झालावाड़ के स्कूल हादसे पर दुख जताया, हादसे में 5 बच्चों की मौत, 20 घायल
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के झालावाड़ के स्कूल हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में कहा कि राजस्थान के झालावाड़ स्थित एक स्कूल में हुई दुर्घटना दुखद और अत्यंत दुःखद है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएँ प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री…
Read Moreपीलीभीत में ‘ऑपरेशन थर्ड आई’ से बाघिन का सफल रेस्क्यू, गांवों में दहशत का अंत
Uttar Pradesh: पीलीभीत में 17 जुलाई से आतंक बन चुकी बाघिन को ‘ऑपरेशन थर्ड आई’ के तहत डंडिया गांव से रेस्क्यू कर लिया गया है। इस ऑपरेशन में 80 लोग, 15 वाहन और 3 ड्रोन लगाए गए। 11 घंटे की मेहनत के बाद वन विभाग ने बाघिन को पिंजरे में कैद कर सफलता हासिल की। इस बाघिन ने आसपास के एक दर्जन गांवों में दहशत फैला दी थी, जिससे स्कूल बंद हो गए और किसान खेतों में जाना बंद कर दिए थे। 17 जुलाई को इस बाघिन ने तीन लोगों…
Read Moreआज से 28 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को कड़ी धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 4 से 5 दिनों तक बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। 27 जुलाई को मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे जमीन की ओर बढ़ेगा, जिससे मानसून दक्षिण की ओर खिसक सकता है। इससे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों जैसे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से…
Read Moreबिहार में विशेष अभियान में अब तक 99% से अधिक मतदाता कवर : चुनाव आयोग
दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण पहल में अब तक बिहार के 99 प्रतिशत से ज़्यादा मतदाताओं को कवर किया जा चुका है। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि स्थानीय बीएलओ के अनुसार, एक लाख मतदाताओं का पता नहीं चल पाया है। आयोग ने कहा कि मतदाता-सूची में शामिल 21 लाख 6 हजार लोग मृत पाए गए हैं, 31 लाख 5 हजार से ज़्यादा स्थायी रूप से विस्थापित हो चुके हैं और 7 लाख मतदाता एक से ज़्यादा जगहों पर पंजीकृत हैं। लगभग 7…
Read Moreसंसद मानसून सत्र: लोकसभा में 2 विधेयकों पर चर्चा, कई प्राइवेट बिल होंगे पेश
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। आज लोकसभा में आज दो विधेयक पर चर्चा हो सकती है। इसमें मर्चेंट शिपिंग बिल और गोवा विधानसभा में ST वर्ग को आरक्षण देने से जुड़े विधेयक शामिल हैं। इसके साथ ही लोकसभा में आज कई प्राइवेट मेम्बर्स बिल पेश होंगे। कई विधायी कार्यों के साथ ही सदन में पब्लिक अकाउंट्स कमेटी, विदेश मामलों से संबंधित समिति की रिपोर्ट रखी जाएगी। साथ ही नियम 377 के तहत मामले भी सदन में उठाए जाएंगे। राज्यसभा में आज नए सदस्य संविधान…
Read More