उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर सरस मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार भी उपस्थित रहे। ग्राम्य विकास विभाग एवं जिला प्रशासन टिहरी के सहयोग से पूर्णानन्द इण्टर कॉलेज खेल मैदान मुनिकीरेती में 10 दिवसीय सरस आजीविका मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि यह मेला स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा वाले उद्यमियों के लिए सहायक सिद्ध होगा। इससे राज्य स्वदेशी संकल्प में भी अपनी…
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन सभी दलों के सदन के नेताओं से भेंट करेंगे
दिल्ली: उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन आज सभी दलों के सदन के नेताओं से भेंट करेंगे। राज्यसभा का सभापति बनने के बाद, निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ सी.पी. राधाकृष्णन की यह पहली मुलाक़ात है। आज की बैठक में आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में व्यवस्था बनाए रखने पर भी चर्चा हो सकती है। उप-राष्ट्रपति ने कल सदन के सुचारू संचालन में राज्यसभा सचिवालय के सहयोग की समीक्षा भी की।
Read Moreट्रम्प ने 1 नवंबर से अमरीका आने वाले सभी ट्रकों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की
दिल्ली: अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने पहली नवंबर से अमरीका आने वाले सभी ट्रकों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। अमरीका में लगभग 73 प्रतिशत घरेलू माल ढुलाई ट्रकों से की जाती है। डॉनल्ड ट्रम्प के फैसले का सबसे अधिक असर मैक्सिको, कनाडा, जापान, जर्मनी और फिनलैंड पर प्रभाव पडेगा। फिलहाल, जापान और यूरोपीय संघ के साथ मौजूदा व्यापार समझौतों के अंतर्गत, अमरीका हल्के-माल वाहक वाहनों पर 15 प्रतिशत शुल्क लगाता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रम्प के फैसले के बाद, बड़े वाहनों पर…
Read Moreओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अगले महीने की 11 तारीख को उपचुनाव
दिल्ली: ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अगले महीने की 11 तारीख को उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ओडिशा के मुख्य चुनाव अधिकारी आरएस गोपालन ने भुवनेश्वर में मीडियाकर्मियों को बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी 358 मतदान केंद्रों पर रीयल-टाइम वेबकास्टिंग की सुविधा होगी। उपचुनाव की अधिसूचना 13 तारीख को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि इस महीने की 20 तारीख है। नामांकन पत्रों की जांच 22 तारीख को होगी और नामांकन वापस…
Read Moreपीएम मोदी ने CJI से की बात, उनपर हुए हमले को बताया निंदनीय कृत्य
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मुख्य न्यायधीश बी. आर गवई से बात की है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा- भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई जी से बात की। आज सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले से हर भारतीय क्षुब्ध है। प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में हमले की निंदा करते हुए लिखा- हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है। ऐसी स्थिति में…
Read Moreजेपी नड्डा ने किया चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इलेक्शन कमीशन द्वारा निर्धारित तारीखों के फैसले का स्वागत करते हुये सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लिखा- भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आज बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा का मैं स्वागत करता हूँ। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। यह देश व प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर रखने का प्रमुख माध्यम है। जेपी नड्डा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में NDA सरकार…
Read Moreबिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में
दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव इस साल 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने आज 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में सात करोड़ 43 लाख मतदाताओं के लिए 90 हजार 712 से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया…
Read Moreउत्तराखंड में 5 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट
दिल्ली: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 5 अक्टूबर की रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 5, 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश जनपदां में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली आदि जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
Read Moreमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय विद्यालय के संचालन और विस्तार की जानकारी दी
दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित खजूरी खास क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलने जा रहा है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने केंद्रीय विद्यालय संगठन को जमीन उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज बताया कि यह विद्यालय उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में थाना खजूरी खास के पास सोनिया विहार क्षेत्र में खोला जाएगा। शुरू में इस विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाई होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि विद्यालय का संचालन सिविल सेक्टर के अंतर्गत किया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार आने वाले वर्षों में इसका विस्तार भी किया जाएगा।…
Read More‘नशा-मुक्त भारत’ अभियान में 381 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए गए
दिल्ली: ‘नशा-मुक्त भारत’ की दिशा में आज गुजरात के भरूच में गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में 381 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 8,000 किलो से अधिक नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इस दौरान श्री संघवी ने मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों से निपटने के लिए मादक पदार्थ-विरोधी कार्यबल की औपचारिक स्थापना की घोषणा की। इसका मुख्यालय गांधीनगर में और छह क्षेत्रीय कार्यालय होंगे। इस अवसर पर मादक पदार्थों के मामलों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 92 पुलिसकर्मियों को करीब तीस लाख रुपये के सामूहिक नकद…
Read More