दिल्ली: उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन आज सभी दलों के सदन के नेताओं से भेंट करेंगे। राज्यसभा का सभापति बनने के बाद, निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ सी.पी. राधाकृष्णन की यह पहली मुलाक़ात है।
आज की बैठक में आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में व्यवस्था बनाए रखने पर भी चर्चा हो सकती है।
उप-राष्ट्रपति ने कल सदन के सुचारू संचालन में राज्यसभा सचिवालय के सहयोग की समीक्षा भी की।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...