पीएम मोदी ने CJI से की बात, उनपर हुए हमले को बताया निंदनीय कृत्य

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मुख्य न्यायधीश बी. आर गवई से बात की है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा- भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई जी से बात की। आज सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले से हर भारतीय क्षुब्ध है।

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में हमले की निंदा करते हुए लिखा- हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है। ऐसी स्थिति में न्यायमूर्ति गवई द्वारा प्रदर्शित धैर्य की मैं सराहना करता हूं। यह न्याय के मूल्यों और हमारे संविधान की भावना को मज़बूत करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Related posts