नई दिल्ली: शारदीय नवरात्र के पहले दिन बाबा भोले की नगरी वाराणसी के मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अलग-अलग मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी कतारें नजर आ रही हैं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी यहां पहुंचे हैं।
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
जौनपुर में कछुआ तस्करों का भांडाफोड़, 2 गिरफ्तार
लखनऊ: जौनपुर में पुलिस ने दो कछुआ तस्करों को किया गिरफ्तार कर पुलिस ने भारी मात्रा में जीवित कछुए बरामद किए है। यूपी के जौनपुर से एक कछुआ तस्करी का मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने खेतासराय रेलवे स्टेशन पर छापेमारी के दौरान चार बैगों में भरे कछुओं के साथ पति-पत्नी समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस की इस कार्रवाई ने वन्यजीवों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खेतासराय रेलवे स्टेशन से…
Read Moreउत्तर प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था
लखनऊ: दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि का पर्व आज से शुरू हो रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले के देवीपाटन शक्तिपीठ में नवरात्रि पर लगने वाले मेले के लिए खास तैयारियां की गई हैं। मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं मिर्जापुर जिले में स्थित प्रसिद्ध माँ विन्ध्याचल शक्तिपीठ में आज रात से शारदीय नवरात्र मेला…
Read Moreउत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रप्रयाग जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रूद्रप्रयाग जिले की बसुकेदार तहसील के आपदा प्रभावित छेनागाड, तालजामण, उच्छोला, डांगी व बड़ेथ गांव का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वे गुलाबराय पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा से प्रभावित परिवारों को हर संभव राहत दी जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा से निपटने के लिए हर मोर्चे पर मुस्तैदी से काम कर…
Read Moreविकसित यूपी विजन-2047’ पर कार्यशाला का सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
लखनऊ: महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के तत्वावधान में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के ऑडिटोरियम में रविवार (21 सितंबर) को ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ पर एक कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यशाला के अकादमिक और व्यावहारिक सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ. केवी राजू उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी देते हुए एमजीयूजी के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के विजन को साकार करने की दिशा…
Read Moreदबंगई-गुंडई करने वालों के विरूद्ध की जाये कठोर कार्यवाही, किसी भी व्यक्ति द्वारा गरीब का न किया जाये शोषण- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री।
लखनऊ: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जन-शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि दबंगई-गुंडई करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये, सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी व्यक्ति द्वारा गरीब का शोषण न किया जाये, शिकायतकर्ता की बात अधिकारी गंभीरता से सुनें, समस्या का निदान त्वरित एवं समयबद्ध ढंग से किया जाये, किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, अधिकारी प्रत्येक शिकायत का व्यक्तिगत जिम्मेदारी मान निराकरण करें। उन्होने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जों की शिकायत को राजस्व,…
Read Moreयूपीआईटीएस 2025 : हर जिला कहेगा अपनी कहानी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) इस बार एक विशेष आकर्षण का गवाह बनेगा। हॉल नंबर 9 में लगने वाला ओडीओपी पवेलियन राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, शिल्प और कारीगरी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगा। यहां हर जिले की अपनी पहचान और अपनी कहानी उसके सिग्नेचर प्रोडक्ट के जरिए जीवंत होती नजर आएगी। प्रदर्शनी में समूचे प्रदेश के उत्पादों से सजे कुल 343 स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जो प्रदेश के साथ-साथ हर जिले की कहानी को बयां करेंगे। यूपीआईटीएस 2025 में ओडीओपी पवेलियन एक ऐसा मंच साबित होगा,…
Read Moreपश्चिमी यूपी में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद
लखनऊ: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरू होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में धान खरीद पहली नवंबर से होगी। इसके लिए पहली सितंबर से पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी 2026 तक धान खरीद होगी। सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि भी की है। धान (कॉमन)-2369 और (ग्रेड ए) का 2389 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। fcs.up.gov.in या UP…
Read Moreदीपोत्सव-2025 की तैयारियां जोरों पर-जयवीर सिंह
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अयोध्या में 18 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव-2025 को भव्य व आकर्षक बनाने की तैयारियों में जुटा है। दीपोत्सव में प्रतिदिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शो आयोजित होंगे। इस अवसर पर मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन व लेजर शो का भव्य प्रदर्शन होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक दीयों के साथ आधुनिक प्रकाश तकनीकों के संगम से मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य प्रस्तुत करना है। यह शो अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर आयोजित किया जाएगा। 100 से अधिक कलाकार भी लाइव परफॉर्मेंस देंगे। यह…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में व्यापार वार्ता के लिए कल अमरीका जायेगा प्रतिनिधिमंडल
दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल व्यापार वार्ता के लिए कल अमरीका जायेगा। मंत्रालय के अनुसार इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अमरीका के बीच व्यापार बातचीत को आगे बढ़ाना और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को अंतिम रूप देना है। मंत्रालय ने कहा कि अमरीका के व्यापार प्रतिनिधियों का एक दल इस महीने की 16 तारिख को भारत आया था। इस दौरान व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई थी और इस संबंध में प्रयास तेज करने का निर्णय लिया…
Read More