जौनपुर में कछुआ तस्करों का भांडाफोड़, 2 गिरफ्तार

लखनऊ: जौनपुर में पुलिस ने दो कछुआ तस्करों को किया गिरफ्तार कर पुलिस ने भारी मात्रा में जीवित कछुए बरामद किए है।  यूपी के जौनपुर से एक कछुआ तस्करी का मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने खेतासराय रेलवे स्टेशन पर छापेमारी के दौरान चार बैगों में भरे कछुओं के साथ पति-पत्नी समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस की इस कार्रवाई ने वन्यजीवों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खेतासराय रेलवे स्टेशन से दो लोगों को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान मोतीलाल एवं उसकी पत्नी ममता के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक अभियुक्त ग्राम परवेजपुर, थाना जगदीशपुर, जनपद अमेठी के निवासी हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे केवल कछुओं को पहुँचाने का काम करते हैं जिसके एवज में उन्हें छह हजार रुपये मिलते थे गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर पुलिस नगर के कासिमपुर के निवासी मुस्ताक पुत्र इखलाक अहमद के घर पहुँची जहां तलाशी के दौरान घर में बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में जीवित कछुए बरामद किए गए।

इसके अलावा पुलिस को वहाँ से 10 बोरी और 4 बैग कछुओं की हड्डियाँ भी मिलीं जिससे तस्करी के बड़े पैमाने पर होने का अंदेशा और मजबूत हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची  पुलिस के अनुसार खेतासराय पुलिस ने 13 बोरे प्रतिबन्धित जिन्दा कछुओं को बाहर निकाला इसी के साथ अन्तर्राज्यीय पेशेवर वन्य जीव तस्कर अपराधी को गिरफ्तार किया।  वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर बरामद कछुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुट गई। वहीं, पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts