दिल्ली: मौसम विभाग ने अगले आने वाले तीन दिनों तक देश कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है जिसमें पूर्वोत्तर के राज्य और महाराष्ट्र शामिल हैं। आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले स्थानों तथा सिक्किम और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश हो सकती है। कल छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, नागालैंड, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक, तेलंगाना और विदर्भ में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि…
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
रक्षा मंत्री ने रक्षा खरीद नियमावली 2025 को मंजूरी दी
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा खरीद नियमावली 2025 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सरलीकृत प्रक्रियाओं के माध्यम से घरेलू उद्योग को सक्षम बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और उद्यमशीलता को समर्थन देने के लिए सेनाओं का राजस्व बढ़ाने में तेजी लाई जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि संशोधित दस्तावेज़ युद्ध के आधुनिक दौर में सशस्त्र बलों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करेगा और तीनों सेनाओं के बीच एकजुटता को बढ़ावा देगा। इससे शीघ्र निर्णय लेकर सैन्य तैयारियों के उच्चतम स्तर को बनाए रखने में भी सहायता…
Read Moreभारतीय महिला हॉकी टीम रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
दिल्ली: भारत ने महिला एशिया कप का रजत पदक जीत लिया है। हांग्चोओ में कल फाइनल में भारत को चीन से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका दृढ़ संकल्प और टीम भावना अद्भुत है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है।
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर और मिज़ोरम में 17 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने मणिपुर के चूराचांदपुर में 7 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और इम्फाल में एक हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। चूराचांदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार मणिपुर को शांति, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक बनाने के लिए काम कर रही…
Read Moreभारत-ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट एक दिवसीय श्रृ्ंखला का पहला मैच नया चंडीगढ़ में
Delhi: महिला क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृ्ंखला का पहला मैच आज नया चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह मैच दिन में डेढ़ बजे से शुरू होगा। आई.सी.सी. महिला एक दिवसीय क्रिकेट का विश्व कप भी इस महीने शुरू हो रहा है और इसी को देखते हुए यह श्रृंखला भारत के लिए अभ्यास की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी। इससे भारत को विश्व कप से पहले अपनी रणनीति तैयार करने का न केवल मौका मिलेगा, बल्कि पिछले वर्ष दिसम्बर में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शून्य-तीन…
Read Moreमहिला एशिया कप हॉकी के फाइनल में आज भारत का मुकाबला चीन से होगा
दिल्ली: महिला एशिया कप हॉकी के फाइनल में आज हांगजोउ में भारत का मुकाबला चीन से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे से खेल जाएगा। भारत और मौजूदा चैम्पियन जापान के बीच कल सुपर फोर मुकाबले का मैच एक-एक गोल से ड्रा रहा। भारत ने सुपर फोर स्टेज में दक्षिण कोरिया को चार-दो से हराकर शानदान शुरुआत की थी, लेकिन चीन के साथ दूसरे मुकाबले में उसे चार-एक से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही चीन फाइनल में पहुंच गया और भारत, कोरिया…
Read Moreएशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, आज दुबई में
दुबई: भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला आज 14 सितंबर को आमने-सामने होगा । यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की थी। वहीं पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से हराया था। अब दोनों ही टीमें टूर्नामेंट के सबसे चर्चित और चुनौतीपूर्ण मैच के लिए तैयार हैं। टी20 फॉर्मेट में अब तक भारत और पाकिस्तान की…
Read Moreविश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में भारत
नई दिल्ली: विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में भारत की नूपुर और जैस्मीन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इंग्लैंड के लिवरपूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में जैस्मीन 57 किग्रा वर्ग में वेनेजुएला की ओमेलिन कैरोलिना अल्काला सेगोविया को 5-0 से हराकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी। वही नूपुर ने +80किग्रा वर्ग में तुर्की की दुजतास सेयमा को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। नूपुर और दुजतास का सामना अस्ताना विश्व मुक्केबाजी कप के सेमीफाइनल में भी हुआ था, जिसमें भी भारतीय खिलाड़ी…
Read Moreरूस के कामचटका तट के पास 7.4 तीव्रता के भूकंप के तेज़ झटके
दिल्ली: रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास आज सुबह 7.4 तीव्रता का एक ज़बरदस्त भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप कामचटका क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र, पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 111 किलोमीटर पूर्व में, 39 दशमलव 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के बाद, कामचटका क्षेत्र के स्थानीय अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की। इस बीच, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से, जापानी आधिकारिक मीडिया ने बताया कि कामचटका में आए भूकंप से जापान के…
Read Moreपीएम ने 9000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
नई दिल्ली (आइज़ोल): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आइज़ोल में 9000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से रेलवे, सड़क मार्ग, ऊर्जा, खेल सहित कई क्षेत्रों को लाभ पहुंचेगा। विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री ने 8,070 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया, जिससे मिज़ोरम की राजधानी पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ गई है। सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री ने…
Read More