मौसम विभाग ने जताया पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में तेज बारिश का अनुमान

दिल्ली: मौसम विभाग ने अगले आने वाले तीन दिनों तक देश कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है जिसमें पूर्वोत्तर के राज्य और महाराष्ट्र शामिल हैं। आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा,  पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले स्थानों तथा सिक्किम और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश हो सकती है। कल छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, नागालैंड, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक, तेलंगाना और विदर्भ में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्‍सों में मौसम सामान्‍य रहेगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts