दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया में 36 हज़ार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी एक नवनिर्मित हवाई अड्डे के टर्मिनल का लोकार्पण भी करेंगे। इससे इस क्षेत्र की हवाई संपर्क की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का भी उद्घाटन करेंगे। बोर्ड की स्थापना की घोषणा इस वर्ष के केंद्रीय बजट में की गई थी।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मखाना और बिहार का गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मखाना बोर्ड इस क्षेत्र के किसानों को लाभान्वित करेगा। यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

