दिल्ली:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तराखण्ड के रूद्रपुर में राज्य सरकार की एक हजार दो सौ 71 करोड़ रुपये मूल्य के विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गृहमंत्री शाह ने उत्तराखण्ड निवेश उत्सव 2025 में देशभर से आए निवेशकों और उद्यमियों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि जब तक उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य प्रगति नहीं करेंगे देश का विकास नहीं हो सकता। इसलिए छोटे राज्यों और पूर्वी राज्यों के विकास पर विशेष ध्यान दिए…
Read MoreAuthor: Abhishek Tripathi
PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले CM योगी आदित्यनाथ
नई दिल्ली:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से विशेष मुलाकात की। इस दौरान संगठन, मंत्रिमंडल विस्तार, विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान अवैध धर्मांतरण, यूपी की कानून व्यवस्था से जुड़े मसलों पर भी चर्चा हुई।
Read MoreKakori: हिंदू जन सेवा समिति ने मनाया अपना 11वां स्थापना दिवस समारोह
लखनऊ। ऐतिहासिक नगरी काकोरी में शनिवार 19 जुलाई 2025 को हिंदू जन सेवा समिति ने अपने 11वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन काकोरी के इमामबाग में किया। समिति के अध्यक्ष प्रज्ज्वल गुप्ता ने बताया की संस्था को आज से पूर्व 11 वर्ष पहले मात्र पांच लोगों के द्वारा संस्था की शुरूवात की गई थी। संस्था अपने शुरूवाती दौर में हरि नाम संकीर्तन के माध्यम से लोगों के बीच जा-जा कर में संगठन के उद्देश्यों के बारें में बता कर लोगों को जोड़ने का कार्य किया, वहीं कुछ वर्षो बाद संगठन…
Read MoreLucknow:- 4 साल की बच्ची के साथ वैन ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, आरोपी ड्राइवर जेल भेजा गया
Uttar Pradesh:- लखनऊ में 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में दुष्कर्म की घटना होने की खबर सामने आई है। वैन ड्राइवर पर आरोप है कि उसने बच्ची के साथ घिनौना काम किया है। बच्ची की मां की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी आरिफ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना 14 जुलाई की है। जब रोज़ की ही तरह बच्ची स्कूल से घर पहुंची तो काफी मायूस सी लगी। मां ने बच्ची से पूछताछ की तो बच्ची…
Read Moreभारतीय नौसेना के INS संध्याक ने मलेशिया के पोर्ट क्लैंग का किया दौरा, खबर पढ़ें विस्तार से
दिल्लीः- भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित सर्वेक्षण पोत आईएनएस संध्याक (INS Sandhyak) ने 16 से 19 जुलाई के बीच मलेशिया के पोर्ट क्लैंग का सफल दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मलेशिया के बीच हाइड्रोग्राफिक सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था। दौरे के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों के बीच ज्ञान-विनिमय सत्र, स्वागत समारोह और विभिन्न मैत्रीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह दौरा क्षेत्रीय समुद्री सहयोग और मित्र देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…
Read MoreIIT हैदराबाद के 14वें दीक्षांत समारोह में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तीर्ण छात्रों को डिग्रियां प्रदान की
Delhi:- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जल्द ही सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार अब तक छह सेमीकंडक्टर संयंत्रों को मंजूरी दे चुकी है और इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। रेलवे तकनीक पर बात करते हुए अश्विनी वैष्णव…
Read Moreऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में गूगल और मेटा को नोटिस
दिल्ली:- प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामलों में तकनीकी कंपनियों गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार निदेशालय ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को सोमवार को अपने दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए बुलाया है। एजेंसी इन ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार में डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका की जांच कर रही है।
Read MoreUP:- मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पलटी, 6 की मौत, 2 घायल
Uttar Pradesh:- मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे (Mathura Yamuna Expressway) पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में तब हुआ जब दिल्ली से आगरा जा रही कार अनजान वाहन की टक्कर से पलट गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने 6 मृतकों को मृत घोषित कर दिया जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जारी है। हादसे की वजह…
Read MorePatna:- चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार
Patna Bihar:- बिहार पुलिस को चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। देर रात पटना के पारस हॉस्पिटल में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इस केस में एक आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में शामिल सभी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चारों आरोपियों को पश्चिम बंगाल में एसटीएफ की मदद से छापेमारी के दौरान पकड़ा गया है। गिरफ्तार…
Read MoreKhatima:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ के साथ किया वृक्षारोपण
Khatima Uttrakhand :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) उधम सिंह नगर के खटीमा पहुंचे। जहां उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ ( Ek Ped Maa Ke Naam Abhiyan) के तहत अपनी माता जी के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने इस दौरान पर्यारवरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हरेला पर्व प्रदेशवासियों की सामुहिक चेतना का उत्सव बन गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण और जल स्त्रोतों को बचाने का संकल्प लेने का भी आवाह्न किया। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री…
Read More