लखनऊ ( LUCKNOW)में परिवार के 3 लोगों ने जहर खा लिया है। इसमें मां-बेटे की मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। बेटे की शादी नहीं हुई थी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। परिवार में छोटा बेटा भी है। घटना बंथरा क्षेत्र के नींवा गांव की शुक्रवार की है। मृतकों की पहचान तारावती (52) और बेटे संदीप (30) के रूप में हुई। वहीं, पिता रूपनारायण (55) की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें तत्काल एक निजी…
Read MoreAuthor: Sagar Srivastav
लखनऊ के आशियाना में हुई गवर्नर हाउस के रिटायर्ड कर्मी की एक्सीडेंट से मौत : गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया,
लखनऊ (Lucknow) के आशियाना थानाक्षेत्र में सब्जी लेने निकले राज्यपाल ऑफिस से रिटायर्ड कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर- एच आशियाना के रहने वाले रमेश चौधरी (65) राज्यपाल कार्यालय से रिटायर्ड कर्मचारी थे। बेटे अभिषेक चौधरी ने बताया कि बुधवार को रात 8 बजे साइकिल से…
Read Moreसहारा की मालकिन खाली करा रहीं अपना शहर: लक्ज़री सामान जा रहा ट्रक से : (विधान सभा बनने की हो रही हैं तैयारी )
लखनऊ (Lucknow) में सहारा सिटी पूरी तरह खाली हो रहा है। पिछले 5 दिन से सहारा शहर के अंदर ट्रकों, मैक्स गाड़ियों की आवाजाही बनी हुई है। यहां सुब्रय रॉय सहारा की पत्नी स्वप्ना रॉय ने भी अपनी कोठी स्वप्ना कुटी (व्हाइट हाउस) से सभी तरह के सामान निकलवा रही हैं। गहने, फर्नीचर, घड़ी, लॉकर, अलमारी, गाड़ियां, ट्रैक्टर, ट्राली, कार सहित अन्य सामान बाहर निकाले जा रहे हैं। इसके सहारा सिटी से सहारा प्रबंधन के लोग भी नहीं आ-जा सकेंगे। अब बाहर निकाले गए सामान को परिसर में दोबारा लाने…
Read More4-साल के बच्चे की हत्या पर मोहल्लेवालों का बवाल: पिता संग सौतेली माँ साथ गयी जेल |
लखनऊ (Lucknow) के चौक इलाके में 4 साल के बच्चे की हत्या पर मोहल्लेवाले काफी आक्रोशित हैं। शनिवार को बच्चे के बाप और सौतेली मां को पुलिस घर लेकर पहुंची। यह देखते ही मोहल्ले के लोगों ने बवाल कर दिया। पुलिस दोनों को अंदर सीन री-क्रिएशन के लिए ले गई। बाहर मोहल्लेवालों ने गेट फांदना शुरू कर दिया। लोग मृत बच्चे के बाप और उसकी सौतेली मां को गालियां दे रहे थे। जानिए क्या है मामला- चौक के लाजपतनगर निवासी अधिवक्ता भीष्म खरबंदा ने अपनी दूसरी पत्नी रागिनी के साथ…
Read Moreमहिला टीचर की कार से बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने घेरा
उत्तर प्रदेश: लखनऊ (Lucknow) में महिला टीचर की कार से कुचलकर एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगने के बाद बच्चा करीब 30 मीटर तक घिसटता चला गया। इस घटना से लोग भड़क उठे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार को रुकवाया और घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने कार में बैठीं तीन महिला टीचर्स को घेर लिया। उन्हें करीब 30 मिनट तक बंधक बनाकर रखा। मौके…
Read Moreमलिहाबाद की कसमंडी खुर्द पंचायत में आई घोटालों की बाढ़यहां कागजों में बन गई सड़क और लग गए नए हैंड पाइप
लेखराम मौर्य लखनऊ । राजधानी के मलिहाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत कसमंडी खुर्द में घोटालों की बाढ़ आ चुकी है क्योंकि यहां पूर्व में तैनात रहे सचिव ने प्रधान के साथ मिलकर बिना काम कराए फर्जी फोटो डाल कर लाखों रुपए निकल लिये। हैंड पाइप मरम्मत, रीबोर और नए हैंड पाइप के नाम पर 4 साल में निकले ₹ 5216766 इस पंचायत में अब तक हैंड पाइप मरम्मत नए हैंड पाइप तथा रीबोर करने के नाम पर 52 लाख 16 हजार 766 रुपए सरकारी खजाने से आहरित किए गए लेकिन…
Read Moreहैंड पाइप मरम्मत से लेकर साफ सफाई पर लाखों खर्च के बावजूद नहीं सुधर रही गांवों की व्यवस्था प्रधान और सचिव हो रहे मालामाल
लेखराम मौर्य लखनऊ । केंद्र सरकार से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार तक सभी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते रहते हैं लेकिन जिस तरह से पंचायत में हैंड पाइप मरम्मत, स्ट्रीट लाइट मरम्मत और साफ सफाई के नाम पर सरकारी धन की लूट चल रही है उससे तो ऐसा प्रतीत होता है कि सचिव और प्रधान जितना पैसा मरम्मत के नाम पर निकाल रहे हैं उतना कम गांव में नहीं दिखाई पड़ रहा है इससे ऐसा लगता है कि प्रधान और सचिव का ध्यान गांव के विकास पर कम…
Read Moreलखनऊ: भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे एपीओ और तकनीकी सहायक, वृक्षारोपण, चक मार्ग और खडंजा निर्माण में महीनों से लग रही फर्जी हजारी
लेखराम मौर्य लखनऊ । केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण मनरेगा योजना जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रही है वहीं दूसरी ओर ग्राम रोजगार सेवक ग्राम प्रधान और सचिवों के साथ-साथ विकासखंड कार्यालय में बैठे एपीओ और तकनीकी सहायक लगातार मालामाल होते चले जा रहे हैं क्योंकि जिन पंचायत में फर्जी हाजिरी लगाकर हजारों लाखों का घोटाला किया जा रहा है उनमें सभी बराबर के हिस्सेदार होते दिखाई दे रहे हैं क्योंकि जहां कहीं से भी अधिकारियों के पास मनरेगा घोटाले की शिकायत पहुंचती है…
Read Moreप्राथमिक विद्यालय ससपन में झंडा फहराने के 1 घंटे बाद ही उतार लिया गया
पंचायत भवन पारा भदराही में झंडा फहराया ही नहीं गया लेखराम मौर्य लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह विधानसभा में आयोजित किया गया जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडा रोहण कर प्रदेश को संबोधित किया इसके अलावा राजधानी में अलग-अलग विभागों में उनके मंत्रियों एवं विभागाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। राजधानी के प्रशासनिक भवनों की बात की जाए तो डीजीपी कार्यालय, कलेक्ट्रेट कार्यालय, विकास भवन, पुलिस लाइन ,पुलिस कमिश्नर लखनऊ सहित सभी शिक्षण संस्थाओं, सरकारी तथा अर्ध सरकारी संस्थाओं के अलावा निजी संस्थाओं के कार्यालयों में भी समारोह पूर्वक…
Read Moreसोने का अंडा देने वाली मुर्गी बना हैंड पाइप
एक ही हैंड पाइप की मरम्मत पर बिना मरम्मत के ही निकाल लिए 762495 रुपये लखनऊ (लेखराम मौर्य)। विकासखंड मलिहाबाद की एक ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई जब बिना मरम्मत के ही एक ही हैंड पाइप के नाम पर 2 साल में 762495 रुपए निकाल लिए गए, ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का यह आलम तब है जब सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का लगातार दावा कर रही है। आपको बता दें कि राजधानी के विकासखंड काकोरी की दसदोई पंचायत के बाद मलिहाबाद विकासखंड की बहेलिया ग्राम पंचायत का…
Read More