Uttar Pradesh:- बरेली की ट्रैफिक पुलिस (Bareilly Traffic Police) ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक ऑटो चालक की जान बचाई है। बस स्टैंड के पास ऑटो चालक टिंकू गुप्ता को अचानक हार्ट अटैक आया और वह बेहोश हो गया। ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह, मुख्य आरक्षी इरशाद अली, होमगार्ड रामदुलारे और पीआरडी रामबहादुर ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत CPR देकर उसकी जान बचा ली। एसएसपी अनुराग आर्य ने चारों कर्मियों को 2500-2500 रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत पुलिस न केवल सुरक्षा दे रही है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ भी कार्य कर रही है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

