Blog

भारतीय नौसेना के INS संध्याक ने मलेशिया के पोर्ट क्लैंग का किया दौरा, खबर पढ़ें विस्तार से 

दिल्लीः- भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित सर्वेक्षण पोत आईएनएस संध्याक (INS Sandhyak) ने 16 से 19 जुलाई के बीच मलेशिया के पोर्ट क्लैंग का सफल दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मलेशिया के बीच हाइड्रोग्राफिक सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था। दौरे के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों के बीच ज्ञान-विनिमय सत्र, स्वागत समारोह और विभिन्न मैत्रीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह दौरा क्षेत्रीय समुद्री सहयोग और मित्र देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

Read More

IIT हैदराबाद के 14वें दीक्षांत समारोह में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तीर्ण छात्रों को डिग्रियां प्रदान की

Delhi:- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जल्द ही सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार अब तक छह सेमीकंडक्टर संयंत्रों को मंजूरी दे चुकी है और इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। रेलवे तकनीक पर बात करते हुए अश्विनी वैष्णव…

Read More

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में गूगल और मेटा को नोटिस

दिल्ली:- प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामलों में तकनीकी कंपनियों गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार निदेशालय ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को सोमवार को अपने दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए बुलाया है। एजेंसी इन ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार में डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका की जांच कर रही है।

Read More

UP:- मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पलटी, 6 की मौत, 2 घायल

Uttar Pradesh:- मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे (Mathura Yamuna Expressway) पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में तब हुआ जब दिल्ली से आगरा जा रही कार अनजान वाहन की टक्कर से पलट गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने 6 मृतकों को मृत घोषित कर दिया जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जारी है। हादसे की वजह…

Read More

Patna:- चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार

Patna Bihar:- बिहार पुलिस को चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। देर रात पटना के पारस हॉस्पिटल में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इस केस में एक आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में शामिल सभी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चारों आरोपियों को पश्चिम बंगाल में एसटीएफ की मदद से छापेमारी के दौरान पकड़ा गया है। गिरफ्तार…

Read More

Khatima:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ के साथ किया वृक्षारोपण

Khatima Uttrakhand :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) उधम सिंह नगर के खटीमा पहुंचे। जहां उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ ( Ek Ped Maa Ke Naam Abhiyan) के तहत अपनी माता जी के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने इस दौरान पर्यारवरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हरेला पर्व प्रदेशवासियों की सामुहिक चेतना का उत्सव बन गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण और जल स्त्रोतों को बचाने का संकल्प लेने का भी आवाह्न किया। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री…

Read More

Ujjain:- सिंहस्थ मेले से पहले श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा के लिए 5 रेलेवे स्टेशन होंगे विकसित:- रेलवे महाप्रबंधक

Ujjain Madhya Pradesh:- सिंहस्थ 2028 मेले (Simhastha Mela) की तैयारियां जारी है। श्रद्दालुओं को सुखद रेल यात्रा कराने के उद्देश्य से रेलवे सिंहस्थ (Simhastha) के लिए खास इंतजाम कर रहा है। इसी सिलसिले में रेलवे के जीएम विवेक कुमार गुप्ता उज्जैन (Ujjain) पहुंचे। रेलवे महाप्रबंधक ने भगवान महाकाल के दर्शन किये और फिर रेलवे स्टेशन पहुंकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जीएम गुप्ता ने रतलाम रेल मंडल के अधिकारियों संग यात्री सुविधाओं के बारे में बारीकी से जानकारी ली। दोपहर बाद जीएम गुप्ता ने उज्जैन के समीपस्थ स्टेशन नईखेड़ी, पिंगलेश्वर, विक्रमनगर…

Read More

न्यायपालिका में भ्रष्टाचार गंभीर मामला है- किरेन रिजिजू

Delhi:- न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद उनके खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई का रास्ता लगभग साफ होता नजर आ रहा है। इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सभी राजनीतिक दल इस मुद्दे पर एकमत हैं।

Read More

Hardoi:- सीआरएस पोर्टल हैक कर फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Lucnow:- हरदोई में सीआरएस पोर्टल हैक कर फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। टडियावां और बेनीगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों—अभिषेक गुप्ता (लखनऊ), धर्मेंद्र मद्धेशिया (कुशीनगर) और रूपेश कुमार (सहरसा, बिहार)—को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और फर्जी प्रमाण पत्र बरामद हुए हैं। मामला 4 जुलाई को सामने आया, जब ग्राम विकास अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी सरकारी आईडी हैक कर फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। जांच में सामने…

Read More

Mumbai:- 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियां शुरू, आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की अध्यक्षता हुई बैठक 

दिल्ली:- 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) की पहली संचालन समिति की बैठक मुंबई में हुई। महोत्सव 20 से 28 नवंबर, 2025 को गोवा में होगा। बैठक में कार्यक्रम, युवाओं की भागीदारी, वैश्विक पहुंच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया गया। बैठक मुंबई स्थित राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) मुख्यालय में आयोजित की गई। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashvni Vaishnav) ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, महोत्सव निदेशक शेखर कपूर, एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदुम,…

Read More