Khatima:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ के साथ किया वृक्षारोपण

Khatima Uttrakhand :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) उधम सिंह नगर के खटीमा पहुंचे। जहां उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ ( Ek Ped Maa Ke Naam Abhiyan) के तहत अपनी माता जी के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने इस दौरान पर्यारवरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हरेला पर्व प्रदेशवासियों की सामुहिक चेतना का उत्सव बन गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण और जल स्त्रोतों को बचाने का संकल्प लेने का भी आवाह्न किया।

वहीं मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरणादायी आह्वान को आत्मसात करते हुए खटीमा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पूज्य माताजी के साथ वृक्षारोपण किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts