Blog

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हवाई सर्वेक्षण कर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात की

हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात की। पीएम कांगड़ा में बाढ़ प्रभावितों से मिले और उनका हालचाल जाना। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पीएम ने प्रभावित इलाक़ों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायज़ा लिया। प्रधानमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हवाई सर्वेक्षण के जरिए हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति का जायजा…

Read More

दिल्ली सरकार यमुना नदी का जल स्तर घटने के बाद प्रभावित लोगों को उनके घरों में फिर से बसने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता’

दिल्‍ली:  मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज कहा कि दिल्‍ली सरकार यमुना नदी का जल स्‍तर घटने के बाद प्रभावित लोगों को उनके घरों में फिर से बसने के लिए सभी आवश्‍यक सुविधाएं उपलब्‍ध कराएगी। मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने बताया कि उन सभी किसानों को हर संभव सहायता दी जाएगी जिनका नुकसान हुआ है। आगे उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली सरकार सभी आवश्‍यक इंतजाम और तैयारियों के लिए प्रतिबद्ध है।  

Read More

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। सीएम ने आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय सात हजार रुपये से बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया। आंगनबाड़ी सहायिका का 4 हजार रुपये से 4500 रुपये करने की मंजूरी दे दी गई है, जिसमें 345 करोड़ 19 लाख 20 हजार की राशि भी स्वीकृत मिली है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में राजस्व भूमि सुधार विभाग में 3303 राजस्व कर्मचारियों के पदों के भर्ती के लिए मंजूरी मिली…

Read More

नेपाल हिंसा: प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, कई मंत्रियों ने भी छोड़ा पद

नई दिल्ली: आखिरकार नेपाल में प्रधानमंत्री की गद्दी सोशल मीडिया पर बैन से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन की भेंट चढ़ गई। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने देश में हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनज़र अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया। इस बीच लगातार दूसरे दिन युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू घाटी और अन्य जिलों में नेताओं और मंत्रियों के आवासों को निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और कई जगहों पर संपत्ति में आग लगा दी। ललितपुर के सुनाकोठी में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग का…

Read More

पंजाब: आज साफ रहेगा मौसम, बाढ़ से 3.87 लाख से अधिक लोग हुए बेघर

नई दिल्ली: पंजाब में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। कई दिनों से भारी बारिश के चलते मुश्किलों का सामना कर रहे पंजाब के लिए ये राहत की खबर है। हालांकि राज्य में बीते कई दिनों हो रही भारी बारिश और उफान मार रही नदियों से बड़ा नुकसान पहुंचा है। राज्य में अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से 2 हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं और 22 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, 3 लाख 87 हजार…

Read More

इजरायल ने गाजा में की भीषण बमबारी, नेतन्याहू ने दी चेतावनी

नई दिल्ली: इजरायल ने गाजा में भीषण बमबारी की है। इस दौरान गाजा में अल रूया टावर निशाना बनाया गया है। इजराइल रक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि हमास के आतंकी इस इमारत का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसके साथ ही IDF ने गाजा में कई सुरंगों को भी नाकाम किया है। यह हमला इजराइल द्वारा इमारत के अंदर और आस-पास के तंबुओं में रहने वाले लोगों को खाली करने के तीन घंटे बाद किया गया। वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा शहर के निवासियों को वहाँ…

Read More

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। इस कार्रवाई के दौरान सेना के 2 जवान भी शहीद हुए हैं। जम्मू कश्मीर में तैनात भारतीय सेना की चिनार कोर ने कुलगाम के गुड्डर जंगल में चल रहे ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सूबेदार प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की। चिनार कोर ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लिखा- दोनों ही जवानों ने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दे…

Read More

नेपाल हिंसा: अमेरिका समेत कई देशों के दूतावासों ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली: नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नेपाल में स्थित कई देशों के दूतावासों ने संयुक्त बयान जारी किया हैं। ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, फ्रांस, जापान, कोरिया, यूके और अमेरिका के दूतावासों ने कहा- काठमांडू के कई हिस्सों में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान हुई जान-माल की हानि और लोगों के घायल होने से हम बहुत दुखी हैं। दूतावासों ने कहा- हम पीड़ित परिवारों और प्रभावितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करते हैं। हमारी सरकारें…

Read More

पीएम मोदी आज हिमाचल और पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाढ़ से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा करेंगे। पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। पीएम दोपहर में कांगड़ा पहुँचेंगे, जहाँ वो अधिकारियों से मिलेंगे और स्थिति पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री कांगड़ा में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। शाम को पीएम मोदी गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहाँ…

Read More

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम आठ दिवसीय भारत यात्रा पर

दिल्ली: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम आज से 16 सितंबर तक आठ दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। वर्तमान कार्यकाल में यह भारत में प्रधानमंत्री रामगुलाम की पहली  द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी। डॉ. रामगुलाम इससे पहले मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने भारत आए थे। अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री रामगुलाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति…

Read More