हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात की। पीएम कांगड़ा में बाढ़ प्रभावितों से मिले और उनका हालचाल जाना।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पीएम ने प्रभावित इलाक़ों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायज़ा लिया।
प्रधानमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हवाई सर्वेक्षण के जरिए हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति का जायजा लिया। इस कठिन समय में हम प्रदेश के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। इसके साथ ही प्रभावित लोगों की मदद के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
