Blog

उपराष्ट्रपति चुनाव: आज होगा मतदान, शाम 6 बजे से होगी वोटों की गिनती

नई दिल्ली: देश के 17वें उपराष्ट्रपति के लिए आज मतदान होगा। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन का मुकाबला इंडी ब्लॉक के उम्मीदवार और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से होगा। संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित होंगे। इस बीच, BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा कर लिया है। BRS के मतदान में शामिल होने की संभावना नहीं…

Read More

पंजाब में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 48 लोगों की मौत

दिल्ली: पंजाब के कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, जहां लगातार हो रही बारिश ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से 2 हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं और 22 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, 3.87 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं और 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच, लुधियाना में सतलुज नदी पर बने…

Read More

हापुड़ सरावनी में ई-रिक्शा चालक की मौत के बाद उपद्रव, स्कॉर्पियो में आग लगाई, पुलिस ने सख्त कार्रवाई का किया एलान

उत्तर प्रदेश: हापुड़ के सरावनी गांव में कल शराब के नशे में स्कॉर्पियो चालक शिवराज ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग शव को ले गए, लेकिन पुलिस के जाने के बाद भारी संख्या में उपद्रवी आए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने स्कॉर्पियो में आग लगा…

Read More

लखनऊ: जनता दर्शन में सीएम योगी ने दृष्टिबाधित को दी सफ़ेद छड़ी

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान एक दृष्टिबाधित व्यक्ति की समस्या सुनी। उन्होंने उसकी जरूरत को समझते हुए उसे एक सफ़ेद छड़ी प्रदान की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे संवाद किया और हर नागरिक की मदद करने का आश्वासन दिया।

Read More

15 दिनों से लापता सेना के जवान राजबहादुर, परिवार परेशान

उत्तर प्रदेश: जनपद कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी सेना के जवान राजबहादुर उर्फ मनोज (42 वर्ष) पिछले दस दिनों से लापता हैं। परिजनों के द्वारा पुलिस में तहरीर देने के बावजूद अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजबहादुर पुत्र राधे प्रसाद सिंह की तैनाती उत्तराखंड के हरिद्वार में थी। हाल ही में उनका ट्रांसफर जम्मू में हुआ था। वह एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। उनका नया मकान गोरखपुर के नैना थापा में है। 23 अगस्त की…

Read More

राष्ट्रीय हित सर्वोपरि, भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

Delhi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। उन्‍होंने इस बात पर बल दिया कि राष्ट्रीय हितों का पूरा ध्‍यान रखा जाएगा। एक टीवी चैनल से साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि चाहे रूसी तेल हो या कुछ और, दरों और लॉजिस्टिक्स के मामले में हम अपनी आवश्‍यकताओं के अनुसार निर्णय लेंगे। श्रीमती सीतारामन ने दोहराया कि भारत के आयात बिल में कच्चे तेल का योगदान सबसे ज़्यादा है। वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी सुधार से देश में नागरिक अधिक खपत…

Read More

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.51 अरब डॉलर बढ़कर 694.20 अरब डॉलर पार

दिल्ली: भारत का विदेशी विनिमय भंडार 29 अगस्‍त को समाप्‍त सप्‍ताह में 3.51 अरब डॉलर बढ़कर 694.20 अरब डॉलर से अधिक हो गया। रिजर्व बैंक की साप्‍ताहिक सांख्यिकी विज्ञप्ति के अनुसार विदेशी मुद्रा भारत के भंडार का प्रमुख घटक है, जो लगभग एक अरब 69 करोड डॉलर की वृद्धि के साथ पांच सौ तिरासी अरब नब्‍बे करोड डॉलर से अधिक हो गया। स्‍वर्ण भंडार एक अरब 76 करोड डॉलर से अधिक बढ़कर 86 अरब 76 करोड डॉलर का हो गया। विशेष आहरण अधिकार चार करोड डॉलर की वृद्धि के साथ…

Read More

एम्स नई दिल्ली ने उत्तर भारत और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी मेडिकल टीम

दिल्ली: नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने उत्तर भारत और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा राहत और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए डॉक्टरों और नर्सों की  टीम भेजी है। इस टीम में 11 डॉक्टर और 11 नर्स शामिल हैं। इनमें चिकित्सा, मनोचिकित्सा, बाल रोग, शल्य चिकित्सा और रेडियोडायग्नोसिस सहित अन्य विभागों के विशेषज्ञ शामिल हैं। एम्‍स की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह टीम प्रभावित समुदायों को चिकित्‍सा देखभाल, दवा और समर्थन उपलब्‍ध कराएगी। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में एम्स के रेडियो डायग्नोसिस विभाग में…

Read More

पंजाब और हिमाचल में बाढ़ राहत हेतु हज़ारों आपदा मित्र तैनात होंगे: केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

दिल्ली: सरकार पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों के लिए हज़ारों प्रशिक्षित मेरा युवा भारत आपदा मित्र तैनात करेगी। नई दिल्ली स्थित एम वाई भारत मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक में खेल और युवा कार्यक्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने एम वाई यानी मेरा युवा भारत स्वयंसेवकों और जिला युवा अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जिलाधिकारियों के साथ मिलकर काम करें। एम वाई भारत राष्ट्रव्यापी प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे स्वयंसेवा और अनुभव सम्‍बंधी…

Read More

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम भारत दौरे पर, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

दिल्ली: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम 9 सितंबर से आठ दिन की भारत यात्रा पर आएंगे। इस दौरान, वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। डॉ. रामगुलाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने पर चर्चा करेंगे।  वे मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति भी जाएँगे। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि डॉ. रामगुलाम की यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच मज़बूत और स्थायी संबंधों को और मज़बूत करेगी। वर्तमान कार्यकाल में यह भारत में उनकी पहली  द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी।  

Read More