Blog

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू का दौरा करेंगे

Delhi: केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्‍मू का दौरा करेंगे। वे हाल में बादल फटने और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेंगे तथा बचाव और राहत उपायों की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री कटरा की स्थिति का भी जायजा़ लेंगे, जहां वैष्‍णो देवी यात्रा मार्ग में भूस्‍खलन के कारण कई लोगों की मृत्‍यु हो गई थी। जम्‍मू पहुंचने के बाद अमित शाह सीधे राजभवन जाएंगे और बाढ़ राहत उपायों पर विचार विमर्श के लिए उच्‍च स्‍तरीय समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे।  

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्‍मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने तियानजिन में संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में संगठन के तहत क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के बारे में भारत का दृष्टिकोण सामने रखेंगे। पूर्ण सत्र में संबोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। कल प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठक हुई। बातचीत मुख्य रूप से दोनो देशो के संबंध मजबूत…

Read More

आयुष मंत्रालय 3 और 4 सितंबर को नई दिल्ली में विभागीय शिखर सम्मेलन का करेगा आयोजन

Delhi: आयुष मंत्रालय 3 और 4 सितंबर को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान में राष्ट्रीय आयुष मिशन और राज्यों में क्षमता निर्माण पर विभागीय शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा। इसकी अध्यक्षता राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव करेंगे। दो दिन के इस सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय आयुष मिशन को मज़बूत करना, राज्यों के क्षमता निर्माण में वृद्धि करना और समग्र स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के लिए राज्यों के बीच सहयोग को बेहतर बनाना है। इस दृष्टिकोण के अनुरूप, नीति आयोग ने वित्तीय प्रबंधन, आयुष चिकित्सा संबंधी गुणवत्ता आश्वासन, सूचना…

Read More

सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच देने के लिए इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 सिर्फ व्यापार का नहीं बल्कि कला-संस्कृति का भी संगम बनने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस मेगा आयोजन की हर शाम रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर होगी, जिसमें भोजपुरी, अवधी, बुंदेली और थारू जैसी लोक परंपराओं से लेकर सूफी गायन, कथक नृत्य और सुगम संगीत तक का संगम देखने को मिलेगा। शो में देश और…

Read More

गाजीपुर में 58 दिन में रेप के आरोपी को उम्रकैद

Lucknow : गाजीपुर में विशेष पॉक्सो न्यायाधीश रामअवतार प्रसाद की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने 12 वर्षीय अनुसूचित जाति की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी पाया है।बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सरसवली गांव के रामअवध राजभर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। न्यायाधीश ने अर्थदंड की 50 प्रतिशत राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है।

Read More

मुख्यमंत्री ने गाजीपुर में किया बाढ़ का हवाई सर्वे

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाजीपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला एवं मंडल स्तर के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रशासनिक अमला सतत निगरानी में रहे, शरणालयों में रहने वाले लोगों को भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं समय पर…

Read More

प्रदेश को 4 नए आटोमेटिक टेस्ट स्टेशन की सौगात

Lucknow: योगी सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रदूषण नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वचालित परीक्षण स्टेशन (Automatic Testing Stations—ATS) नेटवर्क का त्वरित विस्तार किया जा रहा है। निर्धारित प्रक्रिया और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप 04 नए एटीएस को Final Registration Certificate (RC) निर्गत किए गए, जिससे प्रदेश में कार्यरत एटीएस की कुल संख्या 14 हो गई है। वर्तमान चरण में RC निर्गमन का यह सिलसिला जनवरी 2025 से चरणबद्ध रूप से चल रहा है। नियमानुसार समस्त आरसी रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी/परिवहन आयुक्त द्वारा ही निर्गत किए गए…

Read More

रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई किया लोकार्पण

Lucknow: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई, एयरक्राफ्ट इंजन और डिफेंस एयरोस्पेस टेस्ट फेसिलिटी का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र के समन्वय से ही राष्ट्र मजबूत होता है और यूपी रक्षा उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नोएडा को डिफेंस हब के रूप…

Read More

वाराणसी में चेतावनी बिंदु के पार हुईं गंगा

Lucknow: वाराणसी में 11वीं एनडीआरएफ बटालियन ने गंगा के दोबारा चेतावनी बिंदु पार करने पर आवासीय क्षेत्र में घुसे बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया, इसके लिए एनडीआरएफ की टीम पहले से ही तैयार थी और गंगा का जलस्तर जब दोबारा और आवासीय बस्तियों के तरफ गंगा और वरुण का पानी बढ़ने लगा तो सभी ने प्रशासन के साथ सहयोग कर बचाओ और राहत कार्य किया।

Read More

उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली:  उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राज्य के कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर शामिल हैं, जहां भारी बारिश के चलते अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बागेश्वर जिले में बादल…

Read More