केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू का दौरा करेंगे

Delhi: केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्‍मू का दौरा करेंगे। वे हाल में बादल फटने और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेंगे तथा बचाव और राहत उपायों की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री कटरा की स्थिति का भी जायजा़ लेंगे, जहां वैष्‍णो देवी यात्रा मार्ग में भूस्‍खलन के कारण कई लोगों की मृत्‍यु हो गई थी। जम्‍मू पहुंचने के बाद अमित शाह सीधे राजभवन जाएंगे और बाढ़ राहत उपायों पर विचार विमर्श के लिए उच्‍च स्‍तरीय समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे।

 

Related posts