Blog

पंजाब: भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर, कई जिलों में बाढ़ की स्थिति

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही लगातार भारी बारिश का असर पंजाब पर भी दिखाई देने लगा है। तेज बारिश के कारण पंजाब की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे गुरदासपुर, फाजिल्का, रामदास, जालंधर और अजनाला जैसे जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 8 टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात की गई हैं। इसके अलावा, सेना और पुलिस की टीमें भी राहत कार्यों…

Read More

इंदौर में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एमजी रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर शनिवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी घायल हो गए। एएसआई सुशील कुमार दुबे ने जानकारी दी कि आग बुझाने के दौरान एक कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

राज्य-प्रान्त सहयोग भारत-जापान मैत्री का एक महत्वपूर्ण स्तंभ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। अपनी यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी ने जापान के 16 प्रान्तों के राज्यपालों के साथ मुलाकात की और भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, “आज सुबह टोक्यो में जापान के 16 प्रान्तों के राज्यपालों से बातचीत की। राज्य-प्रान्त सहयोग, भारत-जापान मैत्री का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।” उन्होंने बताया कि इस दिशा…

Read More

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए।  

Read More

मुख्यमंत्री ने राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद लखनऊ में ₹50 करोड़ की लागत से 2,618.59 वर्ग मीटर में विस्तृत राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था अगर मजबूत है, तो हर संस्था अपने आप ही संवेदनशील बनती है, विकास के प्रति आग्रही बनती है।

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ में ₹570 करोड़ की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया

लखनऊ: शुक्रवार को जनपद प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹570 करोड़ की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री  ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को सहायता राशि, पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थियों को सोलर पम्प, आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) से आच्छादित छात्रों को लैपटॉप, एक जनपद-एक उत्पाद कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के…

Read More

मुख्यमंत्री ने ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति-पत्र और खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का वितरण किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हॉकी के जादूगर’ पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार को  जनपद लखनऊ में सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। साथ ही, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के 88 पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खेल और खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगी हुई है। आज हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान, हर विकास खंड स्तर पर…

Read More

इफको एमसी के 11 साल पूरे: राजधानी लखनऊ में किसान गोष्ठी का आयोजन, नैनो फर्टिलाइजर की दी जानकारी

सवांददाता: अनुराग ठाकुर  Lucknow: राजधानी लखनऊ में इफको कार्यालय में इफको एमसी कंपनी ने अपना 11 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर केंद्र प्रभारी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य विपणन प्रबंधक यतेंद्र तेवतिया मुख्य अतिथि रहे। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक एस ०सी० शुक्ला ने केंद्र प्रभारियों को नैनो फर्टिलाइजर के संतुलित उपयोग की जानकारी दी साथ ही इफको के नए वैकल्पिक उर्वरक इफको नैनो यूरिया एवं इफको नैनो डीएपी की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह तकनीक लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद…

Read More

भारत-बांग्लादेश सीमा बैठक, सहयोग और सीमा प्रबंधन पर हुई चर्चा

 नई दिल्लीः भारत और बांग्लादेश के सीमा रक्षक बलों के बीच 56वीं महानिदेशक स्तर की सीमा समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन 25 से 28 अगस्त तक ढाका में किया गया। इस बैठक में दोनों देशों के सीमा रक्षक बलों के बीच सहयोग और सीमा प्रबंधन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 150 गज के भीतर लंबित विकास कार्यों पर बातचीत के लिए सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने सीमा पार अपराधों को रोकने के लिए संयुक्त प्रयास करने…

Read More

मुख्यमंत्री ने ‘सुगम्य व्यापार (प्राविधानों का संशोधन) विधेयक, 2025’ के सम्बन्ध में बैठक की

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में ‘सुगम्य व्यापार (प्राविधानों का संशोधन) विधेयक, 2025’ के प्राविधानों पर चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को और सशक्त बनाने के लिए नए कदम उठाना समय की मांग है। साथ ही, यह भी उतना ही आवश्यक है कि औद्योगिक विकास के साथ श्रमिकों की सुरक्षा और सुविधा की गारण्टी सुनिश्चित हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘श्रमेव जयते’ के भाव को आत्मसात करते…

Read More