Blog

लखनऊ में चकबंदी यूनियन के अध्यक्ष की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पढ़े पूरी खबर

Uttar Pradesh: लखनऊ में चकबंदी यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई है। मृतक राजकुमार के गले में गोली लगी हैं। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार सिंह पिछले 25 वर्षों से उत्तर प्रदेश के चकबंदी विभाग में यूनियन के अध्यक्ष के पद पर थे और कई शीर्ष नेताओं एवं अधिकारियों से अच्छे संबंध रखते थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह लगभग 11:44…

Read More

‘पेयरिंग’ से बदलेगा प्राथमिक शिक्षा का परिदृश्य, बंद नहीं होंगे विद्यालय, न कोई पद कम या समाप्त होगा: संदीप सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोक भवन में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने प्रदेश में विद्यालयों की पेयरिंग की प्रक्रिया पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि पेयरिंग की प्रक्रिया छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पेयरिंग का मतलब किसी भी विद्यालय को बंद करना नहीं है। न ही कोई पद कम अथवा समाप्त किया जा रहा है। कुछ जिलों में…

Read More

NIA कोर्ट ने मालेगांव बम धमाका केस के सभी आरोपियों को किया बरी

नई दिल्ली: 2008 मालेगांव बम विस्फोट मामले में विशेष एनआईए कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि सबूतों की कमी, जांच में खामियां और UAPA की मंजूरी में त्रुटियां इस फैसले की मुख्य वजह रहीं। एनआईए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले में UAPA लागू नहीं किया जाएगा क्योंकि नियमों के अनुसार मंज़ूरी नहीं ली गई थी। मामले में UAPA के दोनों मंज़ूरी आदेश दोषपूर्ण हैं। अदालत ने यह भी कहा कि श्रीकांत प्रसाद पुरोहित के घर में विस्फोटक रखने या संयोजन का कोई प्रमाण…

Read More

बहराइच: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

Uttar Pradesh: बहराइच के रूपईडीहा स्थित रामजानकी नगर में दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों की डूबकर मौत हो गई। रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से यह हादसा हुआ। खेलते समय 8 वर्षीय नैना और 12 वर्षीय वैष्णवी उसी गड्ढे में गिर गईं और डूब गईं। दोनों बच्चियां गरीब परिवार से थीं, जिनके पिता बाहर नौकरी या मजदूरी करते हैं। एक बच्ची की मां पास ही एक डॉक्टर के यहां खाना बना रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर तहसीलदार और लेखपाल ने…

Read More

प्रयागराज: ग्रेटर नोएडा से 5 ठग गिरफ्तार

Uttar Pradesh: प्रयागराज साइबर थाना पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से महंगी गाड़ियां, मोबाइल, सिम कार्ड, चेकबुक और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। DCP साइबर क्राइम व नोडल अधिकारी कुलदीप सिंह गुंनावत ने बताया कि आरोपी टेलीग्राम के जरिए लाओस, मलेशिया, वियतनाम जैसे देशों में बैठे साइबर ठगों से जुड़े हैं। ये ठग भारतीय एजेंटों के जरिए लोगों के बैंक डिटेल लेकर विदेश में बैठे गिरोह को भेजते हैं और बदले में…

Read More

प्रधानमंत्री-किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को होगी जारी: शिवराज सिंह चौहान

दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त दो अगस्त को जारी की जाएगी। इस संबंध में आज नई दिल्ली में कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि इसका लाभ अधिकतम किसानों तक पहुँचे। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में करेंगे। बैठक में, कृषि मंत्री ने अधिकारियों को राष्ट्रीय, राज्य, जिला और ग्राम स्तर पर किसानों को इस कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश…

Read More

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ का किया ऐलान

दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर की। ट्रंप ने कहा कि यह निर्णय भारत द्वारा रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा खरीदने को लेकर भी लिया गया है। यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “याद रखिए, भले ही भारत हमारा मित्र है, लेकिन वर्षों से हमने भारत के साथ अपेक्षाकृत बहुत कम…

Read More

ISRO और NASA का सयुक्त मिशन ‘निसार’ हुआ लॉन्च, क्या है इस मिशन का उद्देश्य, पढे़ खबर

दिल्ली: बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ का सयुक्त उपग्रह निसार मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। इस उपग्रह को बुधवार शाम 5 बजकर 40 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी-एफ 16 रॉकेट से लॉन्च किया गया। इसरो और नासा के इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य धरती की सतह, प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु परिवर्तन जैसी घटनाओं की निगरानी करना है। आपको बता दे कि निसार उपग्रह का वजन करीब 2,393 किलो है। निसार उपग्रह सार सैटेलाइट पर आधारित है।…

Read More

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने जनता दर्शन के दौरान समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

Uttar Pradesh: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को लापरवाही से नहीं लिया जाएगा और हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टिपरक होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जनता के प्रति संवेदनशील रहें और…

Read More

भारत ने सीरिया को भेजी 5 मीट्रिक टन जीवन रक्षक दवाईयों की मदद

नई दिल्लीः भारत ने मानवीय सहायता के तहत सीरिया को 5 मीट्रिक टन जीवन रक्षक दवाईयों की खेप भेजी है। इस खेप में कैंसर-रोधी, एंटीबायोटिक और उच्च रक्तचाप की दवाएं शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीरिया के लोगों के लिए भारत का मानवीय समर्थन लगातार जारी है। यह कदम संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में राहत और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के भारत के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है और मानवीय संकटों के दौरान सहायता प्रदान करने की…

Read More