Blog

श्रीलंका में जुलाई में मुद्रास्फीति बढ़कर 0.7% हुई

दिल्ली: श्रीलंका में इस वर्ष जुलाई में मुद्रास्फीति बढ़कर  0.7% हो गई। जनगणना और सांख्यिकी विभाग ने एक बयान में कहा कि पिछले साल जुलाई की तुलना में इस महीने राष्‍ट्रीय  उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 208 दशमलव 3 अंक पर रहा। जून में खाद्य पदार्थों और बिजली की कम कीमतों के कारण मूल्‍यों में गिरावट आई थी, लेकिन जुलाई में मुद्रास्फीति में थोड़ा सुधार देखा गया। श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने 2025 के लिए मुद्रास्‍फीति 4 से 6 प्रतिशत के बीच बनाये रखने का लक्ष्य निर्धारित किया है। केन्‍द्रीय बैंक ने…

Read More

ऑनलाइन गेमिंग विनियमन विधेयक 2025 के बाद प्रमुख कंपनियों ने पैसों से खेले जाने वाले गेम्स पर रोक लगाई

दिल्ली: ‘ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025’ पारित होने के बाद ड्रीम स्पोर्ट्स, गेम्सक्राफ्ट, मोबाइल प्रीमियर लीग और ज़ूपी जैसी प्रमुख रियल मनी गेमिंग कंपनियों ने अपने गेमिंग प्लेटफॉर्म पर पैसों से खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम्स पर रोक लगाना शुरू कर दिया है। विधेयक में वित्तीय लाभ के लिए पैसे दांव पर लगाकर खेले जाने वाले कौशल-आधारित या अवसर -आधारित सभी ऑनलाइन मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगाया गया है। विधेयक में अधिकारियों को किसी भी परिसर की तलाशी लेने और संदेह के आधार पर किसी भी व्यक्ति को…

Read More

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

दिल्ली: भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी सतीश गोलचा ने आज दिल्ली के पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। सतीश गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। केंद्र सरकार ने कल सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया। सतीश गोलचा ने आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह का स्थान लिया।एसबीके सिंह को दिल्ली में होमगार्ड्स के महानिदेशक के पद के अलावा दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

नई दिल्ली: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। मुलाकात की जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। इस दौरान ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन पुण्यश्लोक बिस्वाल, इसरो के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन और मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक दिनेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने राष्ट्रपति के साथ अंतरिक्ष में अपने अनुभव साझा किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूरी टीम को भविष्य के प्रयासों,…

Read More

RSS विजयादशमी उत्सव पर डॉ. रामनाथ कोविंद होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाला वार्षिक विजयादशमी उत्सव 2 अक्टूबर नागपुर में आयोजित किया जाएगा। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जबकि संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मुख्य भाषण देंगे। यह आयोजन संघ शताब्दी वर्ष की शुरुआत का प्रमुख कार्यक्रम होगा। इसकी जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए दी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने पोस्ट में लिखा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

Read More

प्रधानमंत्री ने गया में लगभग 13 हज़ार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

बिहार: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बिहार के गया में लगभग 13 हज़ार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएँ बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति सहित कई क्षेत्रों से संबंधित हैं। श्री मोदी ने गया और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन और वैशाली तथा कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इससे क्षेत्र के प्रमुख बौद्ध स्थलों पर पर्यटन और धार्मिक यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के तहत…

Read More

GST स्लैब होंगे कम, GOM बैठक में केंद्र के प्रस्ताव पर मुहर

नई दिल्ली: वस्तु एंव सेवा कर जीएसटी को तर्कसंगत बनाने को लेकर हुई राज्यों के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स जीओएम की बैठक में गुरुवार को केंद्र सरकार के टैक्स स्लैब की संख्या घटाने के प्रस्ताव को स्वीकार लिया गया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली जीओएम के सामने यह प्रस्ताव पेश किया गया। इसका उद्देश्य जीएसटी में मौजूदा टैक्स स्लैब 5 प्रतिशत,12 प्रतिशत,18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की संख्या को घटाकर दो 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत करना है। नए जीएसटी स्ट्रक्चर में दो दरें- मेरिट और स्टैंडर्ड होंगी।…

Read More

दिल्ली NCR: सुप्रीम कोर्ट में ‘डॉग लवर्स’ की बड़ी जीत

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पकड़े गए आवारा कुत्तों को टीका लगवाने के बाद उसी इलाके में वापस छोड़ा जाए, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। यह आदेश तीन जजों की पीठ ने सुनाया, जिसमें जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया शामिल हैं। इस फैसले को डॉग लवर्स की बड़ी जीत माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व आदेश में संशोधन करते…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से की मुलाकात

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से भेंट की। रक्षा मंत्री ने ग्रुप कैप्टन शुक्ला को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और इसे मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। राजनाथ सिंह ने पृथ्‍वी की कक्षा में किए गए महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग के माध्यम से शुभांशु शुक्ला के योगदान को स्वीकार करते हुए भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्वेषण क्षमताओं को आगे बढ़ाने…

Read More

मुरादाबाद स्टेशन पर खुला 24×7 ‘दवा दोस्त’ मेडिकल स्टोर

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): रेल यात्रा के दौरान अब यदि किसी यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे खुला ‘दवा दोस्त’ मेडिकल स्टोर शुरू किया है। यह स्टोर सप्ताह के सातों दिन यात्रियों की सेवा में उपलब्ध रहेगा, जहां जरूरी और जीवन रक्षक दवाएं हर समय मिलेंगी। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते…

Read More