लखनऊ (Lucknow) में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश सुनसान मैदान में पड़ी मिली। मौके से शराब और कोल्डड्रिंक की बोतलें भी मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों ने ही शराब के नशे में युवक की हत्या की है। पुलिस 2 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना चिनहट इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुई। मृतक की पहचान चिनहट के कल्याणी बिहार कॉलोनी के रहने वाले रितेश सिंह के रूप में हुई है। वह टाइल्स…
Read MoreBlog
चौधरी चरण सिंह पे हुआ इंडिगो का सर्वर डाउन : हुई सेवाएं बाधित यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Lucknow) पर मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस का ऑपरेशन अचानक ठप हो गया। पिछले करीब डेढ़ घंटे से सर्वर डाउन होने के कारण कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मंगलवार दोपहर इंडिगो एयरलाइंस के सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। जिसको लेकर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। वहीं 12 से 2:30 बजे तक इंडिगो की लखनऊ एयरपोर्ट पर कोई उड़ान भी नहीं…
Read Moreतालाबों में कराएंगे फ्लोटिंग फार्मिंग: लखनऊ में हुई हज़ारो मछलियों की मौत मौके पे पहुंचे मंत्री ने किया निरिक्षण
लखनऊ (Lucknow)के इटौंजा क्षेत्र में यूपी के मत्स्य मंत्री संजय निषाद पहुंचे। यहां गोमती नदी में बड़ी संख्या में मछलियां मृत पाई गईं थी। यहां मंत्री ने पहुंचकर मछलियों के मरने की जानकारी ली। जांच के दौरान सामने आया कि यह मामला नदी प्रदूषण का नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर मछली पालन से जुड़ा है। मंत्री संजय निषाद ने मौके पर बताया कि नदी का पानी साफ पाया गया है और प्रदूषण जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक पट्टा धारक ने अपने तालाब में बड़ी मछलियां…
Read Moreलखनऊ के राजाजीपुरम में हुआ बंदरो का आतंक: सभी के घरो में घुस कर बन्दर कर रहे हैं आतंक
लखनऊ (Lucknow)के राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी के लोग इन दिनों खौफ के साए में जी रहे हैं। यहां बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग सड़कों पर ही नहीं, अपने घरों के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। ड्राइंग रूम से लेकर किचन और बेडरूम तक में घुसकर बंदर हमला कर रहे हैं। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काट रहे हैं। बच्चों के गाल पर थप्पड़ मारकर उन्हें नोच रहे हैं। दहशत का आलम यह है कि एक युवक डरकर दूसरी मंजिल से कूद गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।…
Read Moreलखनऊ की मेयर ने पार्षदों को दिलाया शपथ: पार्षदों ने कहा लखनऊ को रखेंगे साफ़ और सुन्दर और करेंगे हर वार्ड का विकास
लखनऊ (Lucknow)नगर निगम मुख्यालय में शासन की तरफ से नामित 10 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मेयर सुषमा खर्कवाल ने पार्षदों को शपथ दिलाई। समारोह में नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे। मेयर और नगर आयुक्त ने पार्षदों को माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस बीच पार्षद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। लखनऊ नगर निगम में शपथ लेने के बाद नामित पार्षदों ने अपनी-अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं और शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
Read Moreनिर्मला देवी मर्डर केस में हुआ खुलासा: किरायदार के प्रेम में बहु ने किया सास का खून
लखनऊ (Lucknow) में 36 साल की बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। हाथ-पैर रस्सी से बांधे, फिर गला दबा दिया। वजह थी- सास प्रेमी से मिलने का विरोध करती थी। पुलिस के मुताबिक, किसी को उन पर शक न हो, इसलिए दोनों ने घर का CCTV बंद कर वारदात की। फिर कार से बाहर भाग गए। कुछ दूर जाकर सीसीटीवी को मोबाइल से ऑन कर दिया। थोड़ी देर बाद महिला का 18 साल का बेटा घर पहुंचा। दादी की लाश देखकर वह मां को कॉल…
Read Moreलखनऊ में चाइनीज़ मांझे से होने वाले हादसे में एक नया हादसा सामने आया : गर्दन और ऊँगली कटी गिरफ्तार 6 पतंगबाज
लखनऊ (Lucknow) में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की गर्दन और हाथ की उंगली कट गई। डॉक्टरों ने उसकी गर्दन में 10 टांके लगाए। इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में 6 पतंगबाजों को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे बच्ची अपने पिता की बाइक पर आगे बैठकर जा रही थी। इसी दौरान वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। घटना वजीरगंज के जगत नारायण रोड गोलागंज चौराहे की है। गर्दन में गहरा…
Read Moreसरकार स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कर रही प्रयास- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति को ब्रज की महिमा और सेवा भाव का महत्व समझाया। इसके बाद राष्ट्रपति ने वृंदावन में बाबा नीम करौली आश्रम में दर्शन पूजन किया और रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन किया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार आज स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक के लिए गुणवत्तापूर्ण…
Read Moreदेशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार धार्मिक उत्साह, भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है
उत्तर प्रदेश: देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार धार्मिक उत्साह, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है… लखनऊ में ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं…सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी…। टीले वाली मस्जिद, इमामबाड़ा आसिफी मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह सहित प्रमुख स्थलों पर विशेष व्यवस्था की गई है। …वाराणसी में भी ईद पारंपरिक अंदाज में मनाई गई… लोगों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को बधाई दी और सेवइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद…
Read Moreलखनऊ में एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खाया : माँ और बेटे की हुई मौके पे ही मौत पिता की हालत गंभीर :
लखनऊ ( LUCKNOW)में परिवार के 3 लोगों ने जहर खा लिया है। इसमें मां-बेटे की मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। बेटे की शादी नहीं हुई थी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। परिवार में छोटा बेटा भी है। घटना बंथरा क्षेत्र के नींवा गांव की शुक्रवार की है। मृतकों की पहचान तारावती (52) और बेटे संदीप (30) के रूप में हुई। वहीं, पिता रूपनारायण (55) की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें तत्काल एक निजी…
Read More