आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से डॉ. मीरा सिंह, बांकीपुर से डॉ. पंकज कुमार, गोविंद गंज से अशोक कुमार सिंह और फुलवारी से अरूण कुमार रजक को उम्‍मीदवार बनाया है। इसके अलावा, पार्टी ने बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से सुभदा यादव, कस्‍बा से भानु भारतीय और किशनगंज से अशरफ आलम को टिकट दिया है।   नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा…

Read More

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन सभी दलों के सदन के नेताओं से भेंट करेंगे

दिल्ली: उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन आज सभी दलों के सदन के नेताओं से भेंट करेंगे। राज्‍यसभा का सभापति बनने के बाद, निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ सी.पी. राधाकृष्‍णन की यह पहली  मुलाक़ात है। आज की बैठक में आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में व्यवस्था बनाए रखने पर भी चर्चा हो सकती है। उप-राष्ट्रपति ने कल सदन के सुचारू संचालन में राज्यसभा सचिवालय के सहयोग की समीक्षा भी की।   नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा…

Read More

ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अगले महीने की 11 तारीख को उपचुनाव

दिल्ली: ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अगले महीने की 11 तारीख को उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ओडिशा के मुख्य चुनाव अधिकारी आरएस गोपालन ने भुवनेश्वर में मीडियाकर्मियों को बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी 358 मतदान केंद्रों पर रीयल-टाइम वेबकास्टिंग की सुविधा होगी। उपचुनाव की अधिसूचना 13 तारीख को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि इस महीने की 20 तारीख है। नामांकन पत्रों की जांच 22 तारीख को होगी और नामांकन वापस…

Read More

पीएम मोदी ने CJI से की बात, उनपर हुए हमले को बताया निंदनीय कृत्य

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मुख्य न्यायधीश बी. आर गवई से बात की है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा- भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई जी से बात की। आज सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले से हर भारतीय क्षुब्ध है। प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में हमले की निंदा करते हुए लिखा- हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है। ऐसी स्थिति में…

Read More

जेपी नड्डा ने किया चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत

नई दिल्ली:  बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इलेक्शन कमीशन द्वारा निर्धारित तारीखों के फैसले का स्वागत करते हुये सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लिखा- भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आज बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा का मैं स्वागत करता हूँ। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। यह देश व प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर रखने का प्रमुख माध्यम है। जेपी नड्डा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में NDA सरकार…

Read More

‘नशा-मुक्त भारत’ अभियान में 381 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए गए

दिल्ली: ‘नशा-मुक्त भारत’ की दिशा में आज गुजरात के भरूच में गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में 381 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 8,000 किलो से अधिक नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इस दौरान श्री संघवी ने मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों से निपटने के लिए मादक पदार्थ-विरोधी कार्यबल की औपचारिक स्थापना की घोषणा की। इसका मुख्यालय गांधीनगर में और छह क्षेत्रीय कार्यालय होंगे। इस अवसर पर मादक पदार्थों के मामलों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 92 पुलिसकर्मियों को करीब तीस लाख रुपये के सामूहिक नकद…

Read More

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में आई गिरावट: एनसीआरबी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के ताजा आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। 2004 से 2014 के बीच जहां हत्या, बलात्कार, दहेज हत्या और दंगों जैसे अपराधों में लगातार वृद्धि हुई थी, वहीं 2014 के बाद इन मामलों में गिरावट देखने को मिली है। एनसीआरबी आंकड़ों के अनुसार, 2004 में बलात्कार के 18,233 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2014 तक बढ़कर 36,735 हो गए। लेकिन मोदी सरकार के…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की युवा-केंद्रित पहलों का अनावरण करेंगे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली से 62 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का अनावरण करेंगे। युवाओं के कौशल विकास की एक ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत प्रधानमंत्री देश भर के एक हज़ार सरकारी आईटीआई संस्थानों के उन्नयन हेतु पीएम-सेतु का शुभारंभ करेंगे। श्री मोदी बिहार की पुनर्गठित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अंतर्गत पांच लाख स्नातकों को दो वर्षों तक एक हज़ार रुपये का मासिक भत्ता दिया  जाएगा। श्री मोदी उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा…

Read More

ट्राई ने निजी रेडियो प्रसारकों के लिए डिजिटल रेडियो नीति का दिया सुझाव, 13 शहरों में सेवा शुरू करने की सिफ़ारिश

दिल्ली: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण – ट्राई ने निजी रेडियो प्रसारकों के लिए डिजिटल रेडियो प्रसारण नीति तैयार करने की सिफ़ारिश की है। प्राधिकरण ने ए-प्‍लस श्रेणी के चार शहरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई तथा ए श्रेणी के नौ शहरों हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, सूरत, पुणे, जयपुर, लखनऊ, कानपुर और नागपुर में डिजिटल रेडियो प्रसारण सेवा शुरू करने के लिए आरक्षित मूल्य की अनुशंसा की है। ट्राई ने कहा है कि नए प्रसारकों द्वारा डिजिटल रेडियो सेवाएँ सिमुलकास्ट मोड में शुरू की जानी चाहिए। वर्तमान एनालॉग एफएम रेडियो प्रसारकों को…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रांतिकारी, वकील और पत्रकार श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “सभी नागरिकों की ओर से, भारत माता के कर्मठ सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके साहस, समर्पण और सेवा भावना को सदैव श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। उनकी वीरता और निडरता की गाथा एक विकसित भारत के निर्माण के लिए भी प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है।”गुजरात में जन्मे श्यामजी कृष्ण वर्मा एक स्वतंत्रता सेनानी…

Read More