दिल्ली: प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.एस. सरमा का कल हैदराबाद में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी श्री सरमा ने कई वर्षों तक दूरदर्शन के महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया। वे 2002 से 2006 तक प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहे। उन्होंने दूरदर्शन डायरेक्ट-टू-होम -डीटीएच सेवाओं और डीडी डायरेक्ट प्लस सहित अन्य कार्यक्रमों को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Read MoreCategory: देश
महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में भारत को 43 रन से हराया
दिल्ली: महिला क्रिकेट में कल रात नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में भारत को 43 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर और पांच गेंद में 412 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 47 ओवर में 369 रन ही बना पाई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली।
Read Moreएशिया कप: सुपर- 4 के दूसरे मुकाबले में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से
दिल्ली: दुबई में एशिया कप टी-20 क्रिकेट के सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा। भारत ने पिछले सप्ताह ग्रुप-स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान पर सात विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। आज के मुकाबले में जीतने वाली टीम फ़ाइनल की दौड़ में शामिल रहेगी। कल रात सुपर फ़ोर के पहले मैच में, बांग्लादेश ने श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के…
Read Moreएस्टोनिया ने रूस पर अपने हवाई-क्षेत्र के उल्लंघन का आरोप लगाया
दिल्ली: एस्टोनिया ने रूस पर अपने हवाई-क्षेत्र के उल्लंघन का आरोप लगाया है। विदेशमंत्री मार्गस साकना ने कहा कि रूस के तीन मिग-31 विमानों ने कल उत्तरी फिनलैंड की खाड़ी में बारह मिनट तक उडान भरी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रूसी दूतावास को तलब कर विरोध दर्ज कराया गया है। घुसपैठ को देखते हुए, एस्टोनिया के प्रधानमंत्री क्रिस्टन माइकल ने नाटो में तुरंत इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। नाटो के प्रवक्ता ने बताया कि नाटो के सैन्य गठबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रूस के…
Read Moreकोई भी व्यक्ति ऑनलाइन किसी का वोट नहीं हटा सकता: निर्वाचन आयोग
दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन किसी का वोट नहीं हटा सकता और कर्नाटक के अलंद में भी किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं हटाया गया है। आयोग ने बताया कि 2023 में, नाम हटाने के संदिग्ध प्रयास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आयोग ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिए बिना मतदाता-सूची से उसका नाम नहीं हटाया जा सकता। आयोग के अनुसार, अलंद में नाम हटाने के लिए छह हजार 18 आवेदन प्राप्त हुए थे…
Read Moreएशिया कप: भारत ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में ओमान को 21 रन से हराया
दिल्ली: एशिया कप क्रिकेट में, भारत ने अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में कल ओमान को 21 रन से हरा दिया। अबूधाबी में पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में, ओमान की टीम 4 विकेट पर 167 रन ही बना पाई। 56 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इसी मैच में, अर्शदीप सिंह पुरुषों के टी-20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। एशिया कप के सुपर-44 चरण की शुरुआत…
Read Moreदेश के लाखों स्कूलों और लगभग 500 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है फिल्म “चलो जीते हैं”
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म “चलो जीते हैं” देश के लाखों स्कूलों और लगभग 500 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के बचपन की एक घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में, स्वामी विवेकानंद के दर्शन से प्रभावित होकर किशोरवय नारू अपनी छोटी-सी दुनिया में बदलाव लाने का प्रयास करता है।
Read Moreएशिया कप: आज भारत और ओमान होंगे आमने-सामने
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में अब तक अपराजित रही भारतीय क्रिकेट टीम आज अपना अंतिम ग्रुप मुकाबला अबू धाबी में ओमान के खिलाफ खेलेगी। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और वो खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारत ने ग्रुप स्टेज में अब तक खेले दोनों मुकाबले बेहद आसानी से जीते हैं। वहीं ओमान की टीम सुपर-4 की रेस से बाहर हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक ओमान के खिलाफ एक भी इंटरनेशनल मैच…
Read Moreशिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि मशीनरी GST बैठक
नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राजधानी दिल्ली में एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक का उद्देश्य कृषि मशीनरी एवं उपकरणों पर हाल ही में घोषित जीएसटी दरों में कमी के निर्णय पर चर्चा करना, किसानों तक इसके लाभों का व्यापक प्रसार सुनिश्चित करना और सुधार उपायों के सुचारू क्रियान्वयन की रणनीति बनाना होगा। मोदी सरकार द्वारा जीएसटी में कमी से ट्रैक्टर व अन्य मशीनरी की कीमतें किसानों के लिए 7 से 13 प्रतिशत तक घटेंगी, वहीं सब्सिडी योजनाओं व घटे कराधान का दोहरा…
Read Moreचारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं फिर शुरू
नई दिल्ली: मानसून के दौरान अस्थायी रूप से बंद की गई चारधाम यात्रा की हेलिकॉप्टर सेवाएं एक बार फिर से शुरू होने जा रही हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इसकी मंजूरी दे दी है। साथ ही, परिचालन को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के लिए उन्नत सुरक्षा उपायों को लागू करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। नागर विमानन मंत्री द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, DGCA की टीम ने 13 से 16 सितंबर 2025 के बीच सभी हेलीपैड, हेलीकॉप्टरों और सेवा संचालकों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के…
Read More