दिल्ली: गैंगस्टर गोल्डी बरार से जुड़े 2 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के कालिंदी कुंज इलाके में एक मुठभेड़ के बाद दो शूटरों को गिरफ्तार किया।दिल्ली पुलिस के अनुसार, बदमाश गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और वीरेंद्र चरण के इशारे पर काम कर रहे थे और एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या की योजना बना रहे थे।दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम को सूचना मिली कि हरियाणा के तिहरे हत्याकांड के आरोपी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के आसपास घूम रहे हैं। कालिंदी कुंज इलाके में पुश्ता रोड पर जाल बिछाया गया।सुबह करीब 3…

Read More

देश में पहली बार, ट्रेन से अग्नि प्राइम का हुआ सफल परीक्षण

नई दिल्ली: देश में पहली बार रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है। यह अगली पीढ़ी की मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिज़ाइन की गई है और कई उन्नत सुविधाओं से लैस है। उन्होंने आगे लिखा कि विशेष रूप से डिज़ाइन…

Read More

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तिथि घोषित की; परीक्षा अगले साल 17 फरवरी से शुरू होगी

दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने अगले साल होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तिथि की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार ये परीक्षाएं अगले साल 17 फरवरी से शुरू होंगी। सीबीएसई ने कहा कि ये तिथियां अस्थायी हैं और स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की अंतिम सूची जमा करने के बाद अंतिम तिथियां जारी की जाएँगी। सीबीएसई के अनुसार भारत में 204 विषयों और विदेशों में 26 देशों में लगभग 45 लाख छात्रों के इन परीक्षाओं में शामिल होने की उम्मीद है। पहली बार कक्षा…

Read More

लेह: हिंसक झड़पों के बाद अब नियंत्रण में हालात

नई दिल्ली: लेह में बुधवार को हुई हिंसक झड़पों के बाद प्रतिबंधों का पालन करते हुए अब स्थिति नियंत्रण में है। बीती रात में कोई अवांछित घटना नहीं घटी। इस बीच, लेह के उपायुक्त डोमैल सिंह डोंक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी के साथ देर रात मीडिया को स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने और BNSS 2023 के तहत प्रतिबंध आदेश का पालन करने की अपील की। वहीं कल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसे स्थानीय कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के उकसावे का नतीजा बताया।…

Read More

उत्तराखंड: 25 सितंबर से प्रारंभ होगी शहीद सम्मान यात्रा 2.0

देहरादून:  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि यात्रा अब पूर्व निर्धारित 22 सितम्बर की बजाय 25 सितम्बर से प्रारंभ होकर 4 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस यात्रा का शुभारंभ…

Read More

असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार आज दोपहर गुवाहाटी के सोनापुर में होगा

दिल्ली: असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार आज दोपहर गुवाहाटी के सोनापुर में किया जाएगा। अब तक दस लाख से ज़्यादा लोगों ने जुबीन को श्रद्धांजलि दी है। पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस महान गायक को अंतिम श्रद्धांजलि दी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि लोगों की मांग पर ज़ुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर का पोस्टमॉर्टम दोबारा आज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में होगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और विभिन्न राज्य…

Read More

अमित शाह का गुजरात दौरा: स्टार्टअप कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह गुजरात में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। गृह मंत्री गांधीनगर में इफको द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे और स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अमित शाह गांधीनगर के सर्किट हाउस में अहमदाबाद नगर निगम के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद कलोल में ‘प्रसादम’ भोजन रथ का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कलोल नगर पालिका के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।…

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में,  गृह मंत्री ने कहा कि दिनकर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक चेतना को नई दिशा दी और स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल विरोधी आंदोलन तक देशवासियों को प्रेरित किया।

Read More

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: विमान हादसे की जांच पर SC जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: अहमदाबाद में इस साल जून में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश की कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जाँच को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, डीजी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, डीजी सिविल एविएशन को नोटिस जारी किया है। याचिका में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की प्रारंभिक रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि इस रिपोर्ट में कई अहम जानकारियों को छिपाया गया है।12 जून को हुई इस दुर्घटना में कुल 265 लोगों की मौत हो गई…

Read More

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में व्यापार वार्ता के लिए कल अमरीका जायेगा प्रतिनिधिमंडल

दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल व्यापार वार्ता के लिए कल अमरीका जायेगा। मंत्रालय के अनुसार इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अमरीका के बीच  व्‍यापार बातचीत को आगे बढ़ाना और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को अंतिम रूप देना है। मंत्रालय ने कहा कि अमरीका के व्यापार प्रतिनिधियों का एक दल इस महीने की 16 तारिख को भारत आया था। इस दौरान व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई थी और इस संबंध में प्रयास तेज करने का निर्णय लिया…

Read More