प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की युवा-केंद्रित पहलों का अनावरण करेंगे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली से 62 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का अनावरण करेंगे। युवाओं के कौशल विकास की एक ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत प्रधानमंत्री देश भर के एक हज़ार सरकारी आईटीआई संस्थानों के उन्नयन हेतु पीएम-सेतु का शुभारंभ करेंगे। श्री मोदी बिहार की पुनर्गठित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अंतर्गत पांच लाख स्नातकों को दो वर्षों तक एक हज़ार रुपये का मासिक भत्ता दिया  जाएगा।

श्री मोदी उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बिहार में जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री बिहार के चार विश्वविद्यालयों में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला भी रखेंगे और बिहटा में एनआईटी पटना के नए परिसर का लोकार्पण करेंगे। श्री मोदी 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नवोदय विद्यालयों और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्थापित एक हज़ार दो सौ व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री कौशल दीक्षांत समारोह में आईटीआई टॉपर्स को भी सम्मानित करेंगे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts