नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया। इस भवन का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के साथ शासन को अधिक सक्षम बनाना है। यह भवन दिल्ली में फैले विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देगा। कर्तव्य भवन-3 सेंट्रल विस्टा के व्यापक परिवर्तन की परियोजना का एक हिस्सा है। जो कि सरकार के व्यापक प्रशासनिक सुधार के एजेंडे का प्रतीक है। इसके साथ ही कर्तव्य भवन-3 को पर्यावरण अनुकूल बनाया गया है ।…
Read MoreCategory: विदेश
उत्तरकाशी: भीषण आपदा के बाद रेस्क्यू अभियान जारी: नरेश बंसल
नई दिल्ली: उत्तराखंड में हुई भीषण आपदा पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि हरसिल, हराली और सुखी टॉप इलाकों में क्लाउड बर्स्ट की घटना हुई है, जिससे व्यापक जान-माल की क्षति हुई है। गृहमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर 3 आईटीबीपी, 4 एनडीआरएफ और 4 राज्य एनडीआरएफ की टीमें भेजी गई हैं। सभी एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। नरेश बंसल ने बताया…
Read Moreदिल्ली में कांग्रेस सांसद आर सुधा की सोने की चेन छीनी गई
नई दिल्ली :- तमिलनाडु के मयिलादुथुराई लोकसभा क्षेत्र से सांसद आर सुधा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बताया है कि सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के चाणक्यपुरी इलाके में हुई इस घटना में उनकी सोने की चेन छीन ली गई और उन्हें चोटें आईं।सांसद ने गृह मंत्री से अधिकारियों को अपराधी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।लोकसभा सांसद, जो चल रहे मानसून सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं, ने कहा कि वह अपनी नियमित सुबह की…
Read Moreबिहार में एसआईआर अभियान पर आपत्ति के बीच केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की आलोचना की
नई दिल्ली :- केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर चिंता जताने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा और उन पर संसद को चलने नहीं देने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पहली बार नहीं हो रहा है।जोशी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “देश में एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है… इस बार तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हें किस बात का डर है? अपील…
Read Moreदिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। नव नियुक्त आयुक्त एसबीके सिंह ने 2 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक ड्रोन, पैरा ग्लाइडर, हैंग ग्लाइडर, पैरा मोटर, हॉट एयर बलून, क्वाडकॉप्टर और अन्य सब-कंवेंशनल एरियल प्लेटफॉर्म्स के उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। एस बी के सिंह ने स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी कई बैठकें की थीं। पुलिस आयुक्त की ओर से जारी…
Read Moreदिल्ली में 16 अगस्त तक कई उपकरणों की उड़ान पर पाबंदी
Delhi: आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने 16 अगस्त तक के लिए दिल्ली में पारंपरिक उपकरणों की उड़ान पर पाबंदी लगा दी है। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक, असामाजिक तत्व और आतंकी पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर, हैंग-ग्लाइडर, मानव-रहित हवाई वाहन, मानव-रहित विमान प्रणाली, माइक्रोलाइट विमान, रिमोट-चालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे जैसे उपकरण का दुरुपयोग कर सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त एस.बी.के. सिंह ने कल इस संबंध में आदेश जारी किया। नोट: अगर आपको यह…
Read Moreभारत को आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के मार्ग पर अग्रसर है, इसलिए भारत को अपने आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा। कल उत्तर प्रदेश में वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद एक जनसभा में उन्होंने कहा कि इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था कई अनिश्चितताओं और अस्थिरता के दौर से गुज़र रही है और सभी देश अपने हितों पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में, नागरिकों का भी यह दायित्व है कि वे स्वदेशी का संकल्प…
Read Moreप्रज्वल रेवन्ना को उम्र कैद की सजा
दिल्ली: बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने जनता दल (सेक्युलर) Janata Dal (Secular) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को अपनी ही नौकरानी के साथ दुष्कर्म के आरोप में उम्र कैद की सजा सुनाई है। प्रज्वल रेवन्ना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा (HDDeve Gowda) के पोते है। प्रज्वल रेवन्ना को हासन जिले के होलेनरसीपुरा में उनके फार्महाउस में काम करने वाली 48 वर्ष की नौकरानी का यौन उत्पीड़न करने के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। प्रज्वल पर अदालत ने कुल 10 लाख रुपये का…
Read Moreनिर्वाचन आयोग ने बीएलओ का वेतन किया दोगुना
नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने बूथ स्तर के अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही मतदाता सूचियों की तैयारी और पुनरीक्षण में शामिल BLO की प्रोत्साहन राशि में भी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही आयोग ने पहली बार EROS और AEROs को मानदेय देने का भी फैसला किया। बूथ लेवल अधिकारी BLO को पहले 6 हजार रुपये मिलते थे जो बढ़ाकर 12 हजार रुपये हो गए हैं। वहीं मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए BLO को प्रोत्साहन राशि 1 हजार…
Read Moreहज 2026 के लिए 7 अगस्त तक बढ़ाई गई आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
नई दिल्ली: हज-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 7 अगस्त, 2025 तक कर दिया गया है। दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने इस फ़ैसले का स्वागत किया है। इसके लिए दिल्ली स्टेट हज कमेटी के कार्यालय, हज मंजिल में हज फॉर्म भरने की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। अब तक दिल्ली स्टेट हज कमेटी में कुल 3 हज़ार 892 आवेदन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं। दरअसल, हज-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 7 जुलाई से भरे जा रहे…
Read More