दिल्ली के दरियागंज में मकान जमींदोज, 3 लोगों की मौत

नई दिल्ली: दिल्ली के दरियागंज इलाके में कल बुधवार दोपहर सवा बारह बजे एक पुराना जर्जर मकान जमींदोज हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। यह हादसा दरियागंज में स्थित सद्भावना पार्क का है। दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, बुधवार दोपहर 12.14 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।…

Read More

सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में केस दर्ज, हत्या की कोशिश समेत तीन धाराएं लगीं

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया। अपने कैंप ऑफिस पर मुख्यमंत्री आज सुबह जन सुनवाई कर रही थीं। हमले के बाद वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। CM पर हमला करने वाले आरोपी का नाम राजेश खिमजी बताया जा रहा है और वह राजकोट का रहने वाला है। हमला करने वाले शख्स का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ये फुटेज सीएम आवास के बाहर…

Read More

लोकसभा ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन 2025 विधेयक किया पारित, पढ़े विस्तार से

दिल्ली: लोकसभा ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक 2025 पारित कर दिया है। यह विधेयक ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को प्रोत्साहित करने और हानिकारक ऑनलाइन मनी गेमिंग सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बारे में है। इसमें इस क्षेत्र के समन्वित नीतिगत समर्थन, रणनीतिक विकास और नियामक निगरानी के लिए एक ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण की नियुक्ति का प्रावधान है। इस विधेयक का उद्देश्य व्यक्तियों, विशेषकर युवाओं और कमजोर वर्ग को ऐसे खेलों के प्रतिकूल प्रभाव से बचाना है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधेयक पेश करते…

Read More

हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूँ : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Delhi:- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा- आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है। स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूँ। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूँ कि कृपया मुझसे मिलने के लिए परेशान न हों। मैं बहुत जल्द ही आपके बीच काम…

Read More

जैसलमेर से अब दिल्ली, मुंबई, जयपुर और हैदराबाद के लिए सीधी फ्लाइट्स

जैसलमेर: स्वर्णनगरी जैसलमेर में आगामी पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही हवाई सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। विंटर शेड्यूल के तहत 1 अक्टूबर से जैसलमेर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का संचालन शुरू होगा। इस बार जैसलमेर से दिल्ली, मुंबई, जयपुर और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध रहेंगी, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक प्रमोद कुमार मीणा ने जानकारी दी कि इस पर्यटन सीजन में जैसलमेर से तीन प्रमुख एयरलाइंस अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। खास बात यह है कि…

Read More

उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया

Delhi: राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के उप-राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार सी पी राधाकृष्‍णन ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केन्‍दीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे पी नड्डा, किरेन रिजिजू तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान, जनता दल युनाइटेड के राजीव रंजन सिंह, राष्‍ट्रवादी कांगेस पार्टी के प्रफुल्‍ल पटेल सहित एनडीए गठबंधन के नेता उपस्थित थे। नामांकन दाखिल करने से पहले सी पी राधाकृष्‍णन ने संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्‍थल पर पुष्‍पां‍जिल अर्पित की। इस स्‍थल पर देश के प्रमुख…

Read More

आचार्य श्री महाप्रज्ञ पर चांदी का सिक्का जारी

दिल्ली: आचार्य श्री महाप्रज्ञ के 105वें जन्म दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि स्वरुप भारत सरकार ने चांदी का सिक्का जारी कर दिव्य आत्मा के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट किया। भारत की राजधानी दिल्ली में आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य डॉ. मुनि अभिजीत कुमारजी एवं मुनि जागृत कुमार के पावन सान्निध्य में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स में लोकार्पण का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोहिया की गरिमामय उपस्थिति रही। गजेंद्र सिंह…

Read More

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला

नई दिल्लीः बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। पुलिस ने हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर ने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा और बाल पड़कर खींचने की कोशिश की। मुख्यालय कार्यालय ने इस संबंध में कहा कि जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस…

Read More

22 को बिहार में औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 22 तारीख को बिहार के गया में औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर बने लगभग दो किलोमीटर लंबे पुल से पटना जिले का मोकामा, बेगूसराय से सीधे तौर पर जुड़ जाएगा। यह पुल 2-लेन वाले पुराने रेल-सह-सड़क पुल ‘राजेंद्र सेतु’ के समानांतर बनाया गया है। नए पुल से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी को 100 किलोमीटर तक घट जाएगी। इस परियोजना से भारी वाहनों के लिए यात्रा खासतौर पर आसान होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

भारत-चीन के स्थिर और रचनात्मक संबंध शांति और समृद्धि के लिए ज़रूरीः प्रधानमंत्री

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच स्थिर और रचनात्‍मक संबंध से क्षेत्रीय और वैश्विक स्‍तर पर शांति और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। उन्‍होंने भारत-चीन सीमा पर शांति और सद्भाव बनाए रखने और सीमा विवाद के परस्पर स्वीकार्य समाधान पर बल दिया है। प्रधानमंत्री ने कल चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ नई दिल्‍ली में बैठक की। चीन के विदेशमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को चीन के राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग का संदेश और तियानचिन में प्रस्तावित शंघाई शिखर सम्‍मेलन के लिए निमंत्रण सौंपा।…

Read More