भारत को आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के मार्ग पर अग्रसर है, इसलिए भारत को अपने आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा। कल उत्तर प्रदेश में वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद एक जनसभा में उन्होंने कहा कि इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था कई अनिश्चितताओं और अस्थिरता के दौर से गुज़र रही है और सभी देश अपने हितों पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में, नागरिकों का भी यह दायित्‍व है कि वे स्वदेशी का संकल्प…

Read More

प्रज्वल रेवन्ना को उम्र कैद की सजा

दिल्ली: बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने जनता दल (सेक्युलर) Janata Dal (Secular) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को अपनी ही नौकरानी के साथ दुष्कर्म के आरोप में उम्र कैद की सजा सुनाई है। प्रज्‍वल रेवन्‍ना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा (HDDeve Gowda) के पोते है। प्रज्‍वल रेवन्‍ना को हासन जिले के होलेनरसीपुरा में उनके फार्महाउस में काम करने वाली 48 वर्ष की नौकरानी का यौन उत्‍पीड़न करने के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। प्रज्वल पर अदालत ने कुल 10 लाख रुपये का…

Read More

निर्वाचन आयोग ने बीएलओ का वेतन किया दोगुना

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने बूथ स्तर के अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही मतदाता सूचियों की तैयारी और पुनरीक्षण में शामिल BLO की प्रोत्साहन राशि में भी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही आयोग ने पहली बार EROS और AEROs को मानदेय देने का भी फैसला किया। बूथ लेवल अधिकारी BLO को पहले 6 हजार रुपये मिलते थे जो बढ़ाकर 12 हजार रुपये हो गए हैं। वहीं मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए BLO को प्रोत्साहन राशि 1 हजार…

Read More

हज 2026 के लिए 7 अगस्त तक बढ़ाई गई आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

नई दिल्ली:  हज-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 7 अगस्त, 2025 तक कर दिया गया है। दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने इस फ़ैसले का स्वागत किया है। इसके लिए दिल्ली स्टेट हज कमेटी के कार्यालय, हज मंजिल में हज फॉर्म भरने की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। अब तक दिल्ली स्टेट हज कमेटी में कुल 3 हज़ार 892 आवेदन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं। दरअसल, हज-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 7 जुलाई से भरे जा रहे…

Read More

वरिष्ठ IPS एसबीके सिंह को सौंपा गया दिल्ली पुलिस आयुक्त का प्रभार

नई दिल्ली: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसबीके सिंह 1 अगस्त से यह पदभार ग्रहण करेंगे और अगले आदेश जारी होने तक इस पद पर बने रहेंगे। एजीएमयूटी कैडर के 1988 बैच के अधिकारी, एसबीके सिंह वर्तमान में होमगार्ड के महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली होम गार्डस के महानिदेशक…

Read More

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक वाला देश बना

नई दिल्ली: भारत सौर ऊर्जा उत्पादन में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक बन गया है। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने खुशी जताते हुए भारत की यह उपलब्धि साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- भारत ने जापान के 96 हजार चार सौ 59 गीगावॉट की तुलना में एक लाख आठ हजार चार सौ 94 गीगावॉट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया है। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर उत्पादक है। प्रधानमंत्री…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की मुलाकात

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। यह मुलाकात मध्य प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय को और अधिक मजबूत करने के लिए अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को सकारात्मक और प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लिखा-…

Read More

NIA कोर्ट ने मालेगांव बम धमाका केस के सभी आरोपियों को किया बरी

नई दिल्ली: 2008 मालेगांव बम विस्फोट मामले में विशेष एनआईए कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि सबूतों की कमी, जांच में खामियां और UAPA की मंजूरी में त्रुटियां इस फैसले की मुख्य वजह रहीं। एनआईए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले में UAPA लागू नहीं किया जाएगा क्योंकि नियमों के अनुसार मंज़ूरी नहीं ली गई थी। मामले में UAPA के दोनों मंज़ूरी आदेश दोषपूर्ण हैं। अदालत ने यह भी कहा कि श्रीकांत प्रसाद पुरोहित के घर में विस्फोटक रखने या संयोजन का कोई प्रमाण…

Read More

प्रधानमंत्री-किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को होगी जारी: शिवराज सिंह चौहान

दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त दो अगस्त को जारी की जाएगी। इस संबंध में आज नई दिल्ली में कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि इसका लाभ अधिकतम किसानों तक पहुँचे। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में करेंगे। बैठक में, कृषि मंत्री ने अधिकारियों को राष्ट्रीय, राज्य, जिला और ग्राम स्तर पर किसानों को इस कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश…

Read More

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ का किया ऐलान

दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर की। ट्रंप ने कहा कि यह निर्णय भारत द्वारा रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा खरीदने को लेकर भी लिया गया है। यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “याद रखिए, भले ही भारत हमारा मित्र है, लेकिन वर्षों से हमने भारत के साथ अपेक्षाकृत बहुत कम…

Read More