‘वोट चोरी’ जैसे आरोप संविधान का अपमान: चुनाव आयोग

नई दिल्ली: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों के लगातार विरोध के बीच चुनाव आयोग ने नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के लिए कोई पक्ष या विपक्ष नहीं है, उसके लिए सभी समकक्ष हैं। पिछले दो दशकों से सभी राजनीतिक दलों ने मतदाता सूची में सुधार की मांग की है। इसी वजह से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई है।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कई राजनीतिक दलों द्वारा भ्रम फैलाए जाने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने चिंता जताई।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने समय सीमा के अंदर अपनी आपत्तियां दर्ज न कराने और बाद में वोट चोरी जैसे ग़लत शब्दों का इस्तेमाल करने पर नाराजगी जताई और इसे देश के संविधान का अपमान बताया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाताओं की तस्वीरें बिना उनकी अनुमति के मीडिया के सामने पेश किए जाने को लेकर सवाल उठाए ।

 

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts