बड़ी खबर: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के प्रति आभार व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने वक्तव्य में सांसदों के स्नेह और सम्मान के लिए भी धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए गौरव की बात रही है।  

Read More

मानसून सत्र: पूरा विश्‍व भारत की सैन्‍य शक्ति का साक्षी बना है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आशा व्‍यक्‍त की कि संसद का मॉनसून सत्र सार्थक होगा और सकारात्‍मक चर्चाओं से भरपूर होगा। यह सत्र देश के लोकतंत्र को सशक्‍त बनाएगा। संसद के मॉनसून सत्र की शुरूआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सत्र राष्‍ट्र के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। यह सत्र हमारी सामूहिक उपलब्धियों का सच्चा उत्सव है। प्रधानमंत्री ने सभी दलों के सांसदों से आज से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र की सुचारू कार्यवाही में सहयोग करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने…

Read More

दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू, 21 अगस्त तक होंगी कुल 21 बैठकें 

दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू होकर 21 अगस्‍त तक चलेगा। इस दौरान कुल 21 बैठकें होगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह संसद का पहला सत्र है। संसदीय कार्यमंत्री किरन रि‍जिजू ने बताया कि सत्र के दौरान निपटाये जाने वाले महत्‍वपूर्ण विधायी और अन्य कार्य तय कर लिये गये हैं। संसद सत्र से पहले कल सरकार ने दोनों सदनों की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने में सहयोग के लिये सर्वदलीय बैठक बुलाई। लोकसभा और राज्‍य सभा में विभिन्‍न दलों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले सदन नेताओं ने इस बैठक में…

Read More

PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले CM योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से विशेष मुलाकात की। इस दौरान संगठन, मंत्रिमंडल विस्तार, विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान अवैध धर्मांतरण, यूपी की कानून व्यवस्था से जुड़े मसलों पर भी चर्चा हुई।  

Read More

Delhi:- राष्ट्रपति ने देखी उड़िया फिल्म ‘श्री जगन्नाथ नका नवकलेबरा’

दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ( Dropati Murmu) ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में ओडिया फिल्म ‘श्री जगन्नाथ नका नवकलेबरा’ (Shri Jagannath Naka Navakalebara) देखी। यह भक्तिमय और ऐतिहासिक फिल्म महाप्रभु श्री जगन्नाथ के पवित्र नवकलेवर यानी शरीर परिवर्तन अनुष्ठान की कहानी पर आधारित है। नवकलेवर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों के नवीनीकरण की प्रक्रिया है, जो हर 12 से 19 वर्ष में होती है। यह महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है जो पुरी में मनाया जाता है। यह फिल्म इस प्रक्रिया के दौरान होने वाली घटनाओं और अनुष्ठानों…

Read More

अंतरिक्ष से लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला ने पत्नी और बेटे से मुलाकात कर उन्हें लगाया गले, इंस्टाग्राम पर शेयर की इस भावुक पल की तस्वीरें

Delhi:- अंतरिक्ष में मौजूद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) में सफलतापूर्वक मिशन पूरा करने के बाद भारतीय सेना के ग्रुप कैप्टन व अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) सकुशल धरती पर लौट आए हैं। शुभांशु शुक्ला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की हैं, जो कि खूब वायरल हो रही हैं। पोस्ट में ये देखा जा सकता है कि घर वापस लौटने के बाद उन्होंने अपने बेटे और पत्नी से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया। आपको बता दें कि अंतरिक्ष में जाने से पहले शुभांशु…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ‘उदयपुर फाइल्स’ रिलीज की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत

DELHI:- सुप्रीम कोर्ट फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज़ पर लगी रोक हटाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। फिल्म के निर्माता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने याचिका का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया कि सीबीएफसी ने पहले ही उक्त फिल्म को मंजूरी दे दी है और इसे रिलीज़ न करना उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।दिल्ली उच्च न्यायालय ने हाल ही में फिल्म की आधिकारिक रिलीज़ तिथि से एक दिन पहले इसकी रिलीज़ पर रोक लगा दी थी।दिल्ली उच्च न्यायालय ने…

Read More

14 जुलाई को अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना होंगे शुभांशु शुक्ला,15 को प्रशांत महासागर में होगी लैंडिंग 

Delhi:- अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) और उनके तीन साथी पेगी व्हिटसन, स्लावोस्ज उज्नान्स्की-विश्निव्स्की, टिबोर कापु के साथ Axiom-04 मिशन के तहत 25 जून 2025 को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी थी। 26 जून को सुरक्षित तरीके से स्पेस सेंटर पहुंच गए थे। अब सभी अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में सफल प्रयोग करने के बाद वापस आने की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2025 को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे (ISS) सें…

Read More

Breaking News:-भूकंप के झटके से हिला दिल्ली और हरियाणा

Breaking News:- दिल्ली एनसीआर से लेकर हरियाणा तक शुक्रवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर खली और सुरक्षित जगह पर पहुंच गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मैग्नीट्यूड थी और इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया जा रहा है।

Read More