राष्ट्रपति ने वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन पर जताया दुख

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन में हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु होने की दुखद घटना अत्यंत कष्टदायक है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा राहत व बचाव कार्य में सफलता की कामना करती हूं।”         नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन को श्रद्धा और आस्‍था से भरेगा और शुभ संदेश लेकर आएगा। उन्‍होंने प्रार्थना की कि भगवान गणेश अपने श्रद्धालुओं पर प्रसन्‍नता, शांति और उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य की कृपया बनाए रखेंगे। आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि…

Read More

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में अब तक 9 की मौत, बचाव कार्य तेजी से जारी

नई दिल्ली: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया। अब तक इस हादसे में  9 लोगों की जान जा चुकी है। यात्रा रूट पर अर्धकुवांरी के पास चट्टान, पेड़ और पत्थर ढलानों के नीचे गिरने से ये हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये हादसा अर्धकुवांरी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ, जहां से हर दिन हजारों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गुजरते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जोरदार धमाके के साथ…

Read More

राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ में आपदा प्रभावित इलाके का किया दौरा

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती इलाके में हाल ही में हुई आपदा के बाद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सभी नेता किश्तवाड़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गौरतलब है कि किश्तवाड़ के चशोती गांव में बादल फटने की भीषण…

Read More

विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भर भारत में निहित: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत का रास्‍ता आत्‍मनिर्भर भारत में निहित है। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में सरदारधाम द्वितीय चरण कन्‍या छात्रावास का वर्चुअली उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब विश्‍व अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है तो भारत के पास वास्‍तविक आत्‍मनिर्भरता हासिल करने का अवसर है। उन्‍होंने युवाओं, विशेषकर लड़कियों और लड़कों से आने वाली पीढि़यों का भविष्‍य सुरक्षित करने के लिए भारत में निर्मित उत्‍पाद अपनाने का आह्वान किया। भारत की जनसांख्यिकीय ताकत पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने…

Read More

दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फिजी के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली: फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका भारत दौरे पर हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को नई दिल्ली में उनसे मुलाकात की। यह बैठक भाजपा की ‘भाजपा को जानें’ पहल के तहत आयोजित की गई। B बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी-दर-पार्टी संबंधों को मज़बूत करने, संगठनात्मक ढांचे, भाजपा की विचारधारा और भारत की विकास यात्रा में पार्टी की भूमिका पर व्यापक चर्चा की। इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के संभावनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया…

Read More

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढती बडी अर्थव्यवस्था: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढती बडी अर्थव्‍यवस्‍था है और जल्‍द ही दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था बनने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्‍ली में एक निजी मीडिया हाउस के कार्यक्रम में कहा कि भारत अपनी मजबूती और लचीलेपन के दम पर दुनिया में उम्‍मीद की किरण बनकर उभरा है। उन्‍होंने पिछले दस वर्षों में वृद्धि का श्रेय व्यापक आर्थिक स्थिरता को दिया। उन्होंने कहा कि देश में मुद्रास्फीति दर कम है, ब्याज दरें कम हैं और विदेशी मुद्रा का…

Read More

जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 29 तारीख से जापान और चीन की चार दिन की यात्रा पर जाएंगे।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 और 30 अगस्‍त को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की आठवीं जापान यात्रा और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ पहली शिखर बैठक होगी। इस यात्रा के दौरान दोनों प्रधानमंत्री रक्षा, सुरक्षा, व्‍यापार और अर्थव्‍यवस्‍था, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहित विशेष रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक महत्‍व के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।…

Read More

देश आज मना रहा दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

दिल्ली: आज देश में दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 23 अगस्‍त 2023 में चन्‍द्रयान-तीन मिशन के विक्रम लैंडर को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचाने और प्रज्ञान रोवर को चन्‍द्रमा पर ले जाने की याद में मनाया जाता है। चन्‍द्रमा के दक्षिण धुव्र के पास पहुंचना भारत की महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है और इससे भारत चन्‍द्रमा की सतह पर लैंड करने वाला चौथा तथा दक्षिण धुव्र के पास पहुंचने वाला पहला देश बना। इस वर्ष के राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह का विषय है- आर्यभट्ठ से गगनयान : प्राचीन…

Read More

नई दिल्ली: अगले महीने आयोजित होगी जी.एस.टी. परिषद की 56वीं बैठक

दिल्ली: वस्‍तु और सेवा कर-जी.एस.टी. परिषद की 56वीं बैठक अगले महीने की तीन और चार तारीख को नई दिल्‍ली में होगी। केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन बैठक की अध्‍यक्षता करेंगी। जी.एस.टी. परिषद की पिछली बैठक पिछले वर्ष दिसम्‍बर में राजस्‍थान के जैसलमेर में हुई थी। इस दौरान वस्‍तु और सेवा कर से जुड़े कई निर्णय लिए गए जिनमें पोषण युक्‍त चावल की दर पर पांच प्रतिशत कटौती करने और पहले से पैक्‍ड तथा लेबल वाली वस्‍तुओं की परिभाषा बदलने की सिफारिश भी शामिल है। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद…

Read More