नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से 15 सितंबर तक यानी अगले तीन दिन पांच राज्यों का दौरा करेंगे। पीएम आज मिजोरम और मणिपुर का दौरा करेंगे। पीएम आइज़ोल में 9000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन शामिल भी है। यह लाइन आइज़ोल को भारतीय रेल के नेटवर्क से जोड़ती है। वहीं मणिपुर में भी पीएम कई विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री असम के गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती…
Read MoreCategory: विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मिजोरम, मणिपुर और असम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मिजोरम, मणिपुर और असम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। श्री मोदी सबसे पहले मिजोरम के आइज़ोल में 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं से रेलवे, सड़क मार्ग, ऊर्जा और खेल सहित कई क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। इसके बाद वे एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री बैराबी-सैरांग नई रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे, जिस पर 8,000 करोड़ रुपये से…
Read Moreमॉरीशस के प्रधानमंत्री की काशी यात्रा, भारत तथा मॉरीशस के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए ख़ास: प्रधानमंत्री मोदी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की काशी यात्रा, इस शहर के सांस्कृतिक महत्व और भारत तथा मॉरीशस के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए और भी ख़ास हो गई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने परस्पर सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह बुनियादी ढाँचे, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर…
Read Moreसी.पी. राधाकृष्णन आज लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ
दिल्ली: सी.पी. राधाकृष्णन आज भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में श्री राधाकृष्णन को पद की शपथ दिलाएँगी। इस महीने की नौ तारीख को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में वे विजयी हुए थे। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने चार सौ 52 मत हासिल किए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को एक सौ 52 मतों के अंतर से हराया।
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी.पी. राधाकृष्णन को दी उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि राधाकृष्णन का जीवन हमेशा समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा,”सी.पी. राधाकृष्णन जी को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर बधाई। उनका जीवन सदैव समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट…
Read Moreएनडीए के प्रत्याशी और महाराष्ट्र गवर्नर सी पी राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए
दिल्ली: मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के प्रत्याशी और महाराष्ट्र गवर्नर सी पी राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने आई.एन.डी.आई. गठबंधन के प्रत्याशी और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया। उपराष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के बाद राज्यसभा के महासचिव और रिटर्निंग ऑफिसर पी सी मोदी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुल 781 मतदाता सांसदों में से 767 सांसदों ने मतदान किया। श्री मोदी ने बताया कि 767 मतों में से 752 वैध पाए गए और 15 मत अमान्य…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हवाई सर्वेक्षण कर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात की
हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात की। पीएम कांगड़ा में बाढ़ प्रभावितों से मिले और उनका हालचाल जाना। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पीएम ने प्रभावित इलाक़ों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायज़ा लिया। प्रधानमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हवाई सर्वेक्षण के जरिए हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति का जायजा…
Read Moreदिल्ली सरकार यमुना नदी का जल स्तर घटने के बाद प्रभावित लोगों को उनके घरों में फिर से बसने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता’
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कहा कि दिल्ली सरकार यमुना नदी का जल स्तर घटने के बाद प्रभावित लोगों को उनके घरों में फिर से बसने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन सभी किसानों को हर संभव सहायता दी जाएगी जिनका नुकसान हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सभी आवश्यक इंतजाम और तैयारियों के लिए प्रतिबद्ध है।
Read Moreपंजाब: आज साफ रहेगा मौसम, बाढ़ से 3.87 लाख से अधिक लोग हुए बेघर
नई दिल्ली: पंजाब में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। कई दिनों से भारी बारिश के चलते मुश्किलों का सामना कर रहे पंजाब के लिए ये राहत की खबर है। हालांकि राज्य में बीते कई दिनों हो रही भारी बारिश और उफान मार रही नदियों से बड़ा नुकसान पहुंचा है। राज्य में अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से 2 हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं और 22 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, 3 लाख 87 हजार…
Read Moreजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। इस कार्रवाई के दौरान सेना के 2 जवान भी शहीद हुए हैं। जम्मू कश्मीर में तैनात भारतीय सेना की चिनार कोर ने कुलगाम के गुड्डर जंगल में चल रहे ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सूबेदार प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की। चिनार कोर ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लिखा- दोनों ही जवानों ने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दे…
Read More