उत्तराखंड: भारतीय सेना का एक दल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित इरविन बैरक्स के लिए रवाना हुआ है। यह दल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले ‘ऑस्ट्राहाइंड 2025’ (AUSTRAHIND 2025) संयुक्त सैन्य अभ्यास के चौथे संस्करण में भाग लेगा, जिसका आयोजन आज से शुरू होकर आगामी 26 अक्टूबर तक किया जाएगा। 120 सैनिकों का ये दल देहरादून में तैनात गोरखा राइफल्स की एक बटालियन के नेतृत्व में रवाना हुआ है। ऑस्ट्राहाइंड 2025 का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाना, आपसी संचालन क्षमता को सुदृढ़ करना और शहरी…
Read MoreCategory: विदेश
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने स्पेन को नाटो से निष्कासित करने का दिया सुझाव
दिल्ली: अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने रक्षा खर्च में बढ़ोतरी न कर पाने के कारण स्पेन को नाटो से निष्कासित करने का सुझाव दिया है। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि कोई भी बहाना स्वीकार्य नहीं है। नाटो के सदस्य जून 2035 तक अपना सैन्य खर्च, सकल घरेलू उत्पाद के 5 प्रतिशत तक बढ़ाने पर सहमत हुए थे। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इस लक्ष्य को अस्वीकार कर दिया और इसे देश के कल्याण और विश्व दृष्टिकोण के साथ असंगत बताया। …
Read Moreइस्राइल की संसद के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने डोनल्उ ट्रम्प को संसद में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया
दिल्ली: इस्राइल की संसद के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्उ ट्रम्प को अपने देश की संसद- नेसेट में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि इस्राइल के लोग श्री ट्रम्प को आधुनिक इतिहास में यहूदी राष्ट्र का सबसे बड़ा मित्र और सहयोगी मानते हैं। श्री ओहाना ने कहा है कि श्री ट्रम्प के नेतृत्व और दूरदर्शिता ने न केवल हमास द्वारा अपहृत सभी इस्रइली बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने वाले समझौते में योगदान दिया है, बल्कि मध्य पूर्व के लगभग…
Read Moreश्रीलंका की विपक्षी पार्टी समागी जना बालवेगया ने सत्तारूढ़ यूनाइटेड नेशनल पार्टी के साथ एक संयुक्त राजनीतिक कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया
दिल्ली: श्रीलंका की विपक्षी पार्टी समागी जना बालवेगया ने सत्तारूढ़ यूनाइटेड नेशनल पार्टी के साथ एक संयुक्त राजनीतिक कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। समागी जना बालवेगया की कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का समर्थन किया गया, जिसे पार्टी पदाधिकारियों ने एक ऐतिहासिक निर्णय बताया। विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा ने कहा कि कार्यसमिति और प्रबंधन समितियाँ दोनों दलों की विशिष्ट पहचान को बनाए रखते हुए, देश की चुनौतियों का व्यावहारिक और लोकतांत्रिक समाधान प्रस्तुत करने के उद्देश्य से एक साझा नीतिगत ढांचे पर मिलकर काम…
Read Moreट्रम्प ने 1 नवंबर से अमरीका आने वाले सभी ट्रकों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की
दिल्ली: अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने पहली नवंबर से अमरीका आने वाले सभी ट्रकों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। अमरीका में लगभग 73 प्रतिशत घरेलू माल ढुलाई ट्रकों से की जाती है। डॉनल्ड ट्रम्प के फैसले का सबसे अधिक असर मैक्सिको, कनाडा, जापान, जर्मनी और फिनलैंड पर प्रभाव पडेगा। फिलहाल, जापान और यूरोपीय संघ के साथ मौजूदा व्यापार समझौतों के अंतर्गत, अमरीका हल्के-माल वाहक वाहनों पर 15 प्रतिशत शुल्क लगाता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रम्प के फैसले के बाद, बड़े वाहनों पर…
Read Moreभारत ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर में योम किप्पुर प्रेयर मीट के दौरान हुए आतंकी हमलों की निंदा की
दिल्ली: भारत ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर में हीटॉन पार्क सिनैगॉग पर योम किप्पुर प्रेयर मीट के दौरान कल हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में इस दु:ख की घड़ी में ब्रिटेन के लोगों से साथ एकजुटता व्यक्त की है। मंत्रालय ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बर्बर हमला अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि यह हमला आतंकवाद की बुरी ताकतों से विश्व को मिल रही चुनौतियों की एक डरावनी चेतावनी है। इन खतरों से वैश्विक…
Read Moreचिम्पांजी की इतिहासकार जेन गुडॉल का 91 वर्ष की आयु में निधन
वाशिंगटन: प्रमुख प्राइमेटोलॉजिस्ट और चिम्पांजी विशेषज्ञ जेन गुडॉल, जिनके काम को 40 से ज़्यादा वृत्तचित्रों में कैद किया गया था, का 91 वर्ष की आयु में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में निधन हो गया, उनके द्वारा स्थापित संस्थान ने यह जानकारी दी।जेन गुडॉल संस्थान ने एक बयान में कहा कि बुधवार को प्राकृतिक कारणों से उनका निधन हो गया।”जेन गुडॉल संस्थान को आज सुबह, बुधवार, 1 अक्टूबर, 2025 को पता चला कि संयुक्त राष्ट्र शांति दूत और जेन गुडॉल संस्थान की संस्थापक डॉ. जेन गुडॉल डीबीई का प्राकृतिक कारणों से…
Read Moreएस. जयशंकर ने यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात कर भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी, यूक्रेन और गाजा संघर्ष पर चर्चा की। यह चर्चा नए रणनीतिक एजेंडे और यूरोपीय देशों द्वारा फिलिस्तीन को बढ़ती मान्यता के बीच हुई। एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि न्यूयॉर्क में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से उनकी अनौपचारिक बैठक में मिलकर खुशी हुई। साथ ही उन्होंने बैठक की मेज़बानी के लिए यूरोपीय संघ के महासचिव काजा…
Read Moreरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रबात में मोरक्को के व्यापार मंत्री रियाद मेज़ूर से मुलाकात की
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रबात में मोरक्को के व्यापार मंत्री रियाद मेज़ूर से मुलाकात की। रक्षा मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान रियाद मेज़ूर ने भारत और मोरक्को के बीच दीर्घकालिक मित्रता से जुड़े औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने के महत्व पर बल दिया। मंत्रालय के अनुसार यह चर्चा रक्षा, फार्मास्यूटिकल्स और रसायन सहित प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को गहरा करने पर केंद्रित रही। Had an excellent meeting with Morocco’s Minister of Trade Mr Ryad Mezzour today in Rabat. The areas of…
Read Moreदिल्ली दंगे 2020: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज 2020 दिल्ली दंगा साजिश मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद, शरजील इमाम, मीरान हैदर और गुलफिशा फातिमा की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस मामले पर 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद, शरजील इमाम, मीरान हैदर और गुलफिशा फातिमा की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ताओं की तरफ से कहा गया कि इनमें से अधिकतर लोग छात्र हैं और 5 साल से जेल में बंद हैं। इससे पहले, इस…
Read More