नई दिल्ली: हांगकांग में कई दशकों में सबसे खतरनाक आग लगने की खबर सामने आई है। यह आग ताइ पो जिले के एक ऊंचे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में लगी, जिसमें अब तक कम से कम 44 लोगों की मौत हो चुकी है और 279 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
आग कल दोपहर को 32-मंजिला बिल्डिंग के बाहरी मचान पर लगी थी, जिसका रेनोवेशन चल रहा था। आग इतनी भयंकर थी कि यह तेजी से कॉम्प्लेक्स के 8 में से 7 टावरों में फैल गई। हादसे के बाद 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और हजारों को अस्थायी कैंपों में शिफ्ट किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं और परिसर के चार ब्लॉकों में आग पर काबू पा लिया गया है।
