नई दिल्ली:- भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पुतिन को शुभकामनाएं और बधाई दी। यह मुलाकात आगामी भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन से पहले हुई।
बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात कर उन्हें बेहद सम्मानित महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि पुतिन ने उन्हें आगामी भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे रिश्तों को और मजबूत करने के लिए पुतिन के विचार और मार्गदर्शन को बहुत महत्व देता हूं। इस दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा हुई।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉस्को में पुतिन से की मुलाकात
