बिहार: नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल

नई दिल्ली:- बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिली प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। कल नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को पटना आएंगे। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह आज ही पटना पहुंच जाएंगे। भाजपा ने एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों-उप मुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया है। शपथग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बिहार के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के अन्य नेताओं ने गांधी मैदान पहुंच कर तैयारियों की समीक्षा की।

Related posts