नई दिल्ली:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की है। साथ ही ट्रम्प ने अगले साल भारत आने के संकेत भी दिए हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के साथ व्यापार समझौते पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत ‘बहुत अच्छी’ चल रही है।
साथ ही ये भी कहा कि वह दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत अगले साल भारत आने की योजना बना रहे हैं। ट्रम्प ने पीएम मोदी को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान व्यक्ति हैं वह चाहते हैं कि मैं भारत जाऊं, जिस पर हम अभी विचार कर रहे है।
फाइल फोटो
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ
