Lucknow: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। श्री राधाकृष्णन ने आज शाम नई दिल्ली में एनडीए के संसदीय दल के नेताओं के साथ एक शिष्टाचार बैठक की। बैठक के बाद नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सभी एनडीए नेता नामांकन दाखिल करने के समय उपस्थित रहेंगे। किरेन रिजिजू ने कहा कि एनडीए संसदीय दल की बैठक कल होगी। इसमें सभी नेताओं का श्री सीपी राधाकृष्णन से औपचारिक परिचय कराया…
Read MoreCategory: लखनऊ
एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनाया
Delhi: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन–एनडीए के उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने रविवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद यह घोषणा की।
Read Moreसभी दल उनके लिए समान, झूठे आरोपों से नहीं डरता आयोग : निर्वाचन आयोग
दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने आज कहा कि उसके लिए सभी दल समान हैं और वह राजनीतिक दलों के बीच कोई भेदभाव नहीं करता। आज नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा। श्री कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने दोहरे मतदान का आरोप लगाया है, लेकिन जब उनसे इस बात के सबूत मांगे गये तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि न तो चुनाव आयोग और न ही कोई…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने 11 हज़ार करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर ज़ोर देते हुए लोगों से भारत में बने उत्पादों पर भरोसा करने और उन्हें खरीदने का आग्रह किया। रविवार को नई दिल्ली में लगभग 11 हज़ार करोड़ रुपये की दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए श्री मोदी ने कहा कि देश को मज़बूत बनाने और इसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए चरखाधारी मोहन के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार देशवासियों के लिए दोहरा लाभ लेकर आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने…
Read Moreमध्यप्रदेश को बनायेंगे मिल्क केपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से सज-संवर रहा है। हम प्रदेश के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। दुग्ध उत्पादन में तेजी लाकर हम वर्ष 2028 तक मध्यप्रदेश को मिल्क केपिटल बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिर्फ भैंस का नहीं, हमारी सरकार अब गाय का दूध भी खरीदेगी। हम गाय के दूध की खरीदी…
Read More‘वोट चोरी’ जैसे आरोप संविधान का अपमान: चुनाव आयोग
नई दिल्ली: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों के लगातार विरोध के बीच चुनाव आयोग ने नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के लिए कोई पक्ष या विपक्ष नहीं है, उसके लिए सभी समकक्ष हैं। पिछले दो दशकों से सभी राजनीतिक दलों ने मतदाता सूची में सुधार की मांग की है। इसी वजह से एसआईआर की…
Read Moreजम्मू-कश्मीर: कठुआ में बादल फटने से 4 की मौत, राहत कार्य जारी
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है। किश्तवाड़ में हाल ही में आई तबाही के बाद अब कठुआ ज़िले में रविवार तड़के बादल फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई स्थानों पर व्यापक नुकसान की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, कठुआ जिले में रविवार सुबह अचानक बादल फटने से जलप्रलय जैसी स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते पानी का तेज़ बहाव आस-पास के क्षेत्रों को अपने साथ बहा ले गया। हादसे में…
Read Moreअंतरिक्ष में परचम लहराने के बाद भारत लौटे शुभांशु शुक्ला, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
नई दिल्ली: अंतरिक्ष में परचम लहराने के बाद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज रविवार तड़के पहली बार भारत पहुंचे। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो के अध्यक्ष वी. नारायण ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शुभांशु शुक्ला का परिवार भी दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद रहा। साथ ही छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्वागत किया। शुभांशु शुक्ला अमेरिका के टेक्सास से नई दिल्ली पहुंचे। स्वदेश वापसी के…
Read Moreचीन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा कल से
Delhi: चीन के विदेश मंत्री वांग यी कल दो दिन की यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। उनकी यह यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल के निमंत्रण पर हो रही है। श्री वांग यी, श्री डोवाल के साथ भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि स्तर की 24वें दौर की वार्ता में शामिल होंगे। विदेश मंत्री डाक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर भी चीन के विदेशमंत्री के साथ वार्ता करेंगे।
Read Moreपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि आज
Delhi: राष्ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। वर्ष 2018 में 16 अगस्त को उनका निधन हुआ था। श्री वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनका पहला कार्यकाल वर्ष 1996 में केवल तेरह दिन का था। दूसरी बार वे 1998 से लेकर 1999 तक 11 महीने के लिए, और तीसरी बार वर्ष 1999 से लेकर 2004 तक पूरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री रहे। वर्ष 2015 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत…
Read More