विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पेरु को राष्ट्रीय दिवस पर दी शुभकामनाएं

दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पेरू गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पेरू के विदेश मंत्री एल्मर शियालर साल्सेडो, वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’  पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “पेरू गणराज्य के विदेश मंत्री एल्मर शियालर साल्सेडो, सरकार और जनता को राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम दोनों देशों के बीच सहयोग को और अधिक सशक्त करने की आशा करते हैं।  

Read More

चोल सम्राज्य भारत की क्षमता का प्रतीक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु स्थित गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में आदि तिरुवथिरई महोत्सव में हिस्सा लिया। यह महोत्सव महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम के जन्मोत्सव के साथ साथ उनके सफल दक्षिण एशिया सैन्य अभियान के हजार साल पूरा होने को भी समर्पित है। राजेंद्र चोल प्रथम भारतीय इतिहास के सबसे शक्तिशाली और दूरदर्शी शासकों में से एक थे। उनके नेतृत्व में, चोल साम्राज्य ने उत्तर भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में अपना प्रभाव बढ़ाया। इस महोत्सव से ऐतिहासिक गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर का निर्माण शुरू होने का स्मरण भी जुड़ा…

Read More

ग्वालियर: डबरा के नंदू का डेरा से 50 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थलों पर पहुँचाया

Madhya Pradesh: ग्वालियर जिले में अतिवृष्टि से हुए जल भराव से प्रभावित गाँवों के लोगों के लिये एहतियात बतौर पर्याप्त राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। साथ ही जहाँ पर अत्यधिक जल भराव हुआ है वहाँ के लोगों को जिला प्रशासन की टीमों द्वारा एसडीआरएफ की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के सभी एसडीएम को जल प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर लोगों को तत्काल नजदीकी राहत शिविर में आश्रय दिलाने के निर्देश दिए हैं। साथ…

Read More

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगेंगे 400 नए BSNL टावर

रायपुर: केन्द्र सरकार, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाकों में डिजिटल संचार को सशक्त बनाने के लिए चार सौ नये बीएसएनएल टावर लगाने की योजना पर कार्य कर रही है। यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास और दूरसंचार राज्यमंत्री डॉक्टर पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज रायपुर में दी। उन्होंने बताया कि इन टावरों की स्थापना के लिए सुरक्षा बलों और वन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद चरणबद्ध कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि बीएसएनएल, देश में फोर-जी सेवाएं दे रहा है और इस विस्तार के साथ देश…

Read More

पूरे देश में मनाया जा रहा हरियाली तीज का पर्व 

Delhi: पूरे देश में आज हरियाली तीज मनाई जा रही है, आज बड़ी संख्याओं में सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना लेकर यह व्रत करेंगी जबकि व्रत का पारण दूसरे दिन यानी 28 जुलाई को किया जाएगा। इसे भगवान शिव और मां पार्वती के पुनर्मिलन के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर करती हैं, वहीं कन्याएं सुयोग्य और काबिल जीवनसाथी की मनोकामना लेकर इस पर्व को मनाती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सभी 16 श्रृंगार करके महादेव…

Read More

मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर  के मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हैं। प्रधानमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में 4,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तूतीकोरिन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और मालदीव से लौटने के बाद चार हजार आठ सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। 17 हजार तीन सौ 40 वर्ग मीटर में फैले इस टर्मिनल में सालाना 20 लाख यात्रियों की आवाजाही की सुविधा होगी। सड़क अवसंरचना क्षेत्र में, प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रीय राजमार्ग-36 के 50 किलोमीटर लंबे सेठियाथोपे-चोलापुरम खंड को 4-लेन बनाने का काम समर्पित किया, जिसमें तीन बाईपास, कोल्लिडम नदी पर एक किलोमीटर लंबा चार-लेन का पुल, चार…

Read More

उन्नाव में मुख्यमंत्री करेंगे भारत के पहले एआई-ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी ’चंडीगढ़ विश्वविद्यालय’ का उद्घाटन

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रदेश को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि देने जा रहे हैं। वे उन्नाव जनपद में भारत के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय ’चंडीगढ़ विश्वविद्यालय’ के उत्तर प्रदेश परिसर का उद्घाटन करेंगे। यह विश्वविद्यालय लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर स्थापित किया गया है और तकनीकी, रोजगारोन्मुखी तथा वैश्विक स्तर की शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते छह वर्षों में ऐसा सकारात्मक और विश्वासपूर्ण…

Read More

उत्तराखंड: परमवीर चक्र विजेताओं की अनुदान राशि अब डेढ़ करोड़

देहरादून: प्रदेश सरकार ने परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 50 लाख रूपये से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए कर दिया है। इसके अलावा उन्हें वार्षिक अनुदान राशि के रूप में तीन लाख रूपये मिलते रहेंगे।  ने खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। सैनिक कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दे दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके हितों…

Read More

उत्तराखंड: बांध परियोजनाओं को बताना होगा, पानी छोड़ने का प्रभाव कितना होगा

देहरादून: आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव, विनोद कुमार सुमन ने प्रदेश में संचालित सभी बांध परियोजनाओं के अधिकारियों को पानी छोड़ने से पहले इसकी सूचना राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के साथ ही संबंधित जिला प्रशासन को अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट करने को कहा कि छोड़ा गया पानी कितने समय में किन क्षेत्रों तक पहुंचेगा और वहां क्या प्रभाव हो सकता है, ताकि आमजन को समय से सतर्क किया जा सके। विनोद कुमार सुमन,  सचिवालय में प्रदेश की सभी प्रमुख जल विद्युत परियोजनाओं,…

Read More