दिल्ली: भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माण देश बन गया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि भारत का मोबाइल फोन निर्यात एक दशक में 127 गुना बढ़ गया है और यह 1,500 करोड़ रुपये से बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल उत्पादन में 28-गुना वृद्धि हुई है और यह 18,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 5.45 लाख करोड़ रुपये का हो गया है। जवाब में बताया गया कि एलएसईएम के…
Read MoreCategory: लखनऊ
पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से की मुलाकात
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन की यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात की। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष की मेजबानी चेकर्स पर की। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी बुधवार की देर रात को ब्रिटेन पहुंचे थे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय होटल परिसर में मौजूद रहे। उन्होंने गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री का अभिनन्दन किया। गौरतलब है कि यह पीएम मोदी का चौथा ब्रिटेन दौरा है और इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
Read Moreभारत और ब्रिटेन ने व्यापक आर्थिक-व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली: द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाते हुए भारत और ब्रिटेन ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापार सहयोग की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। समझौते पर हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान हुए। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद उसका यह सबसे उल्लेखनीय आर्थिक एवं व्यापार समझौता है। समझौते से दोनों देशों में आर्थिक विकास और रोजगार से जुड़े ढेरों नए अवसर पैदा होंगे।
Read Moreब्रिटेन के पीएम ने भारत के साथ FTA को बताया ऐतिहासिक समझौता
दिल्ली: भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ऐतिहासिक बताया है। ब्रिटेन के पीएम ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया। ब्रिटेन के पीएम ने लिखा- भारत के साथ एक ऐतिहासिक समझौते का मतलब है ब्रिटेन में रोजगार, निवेश और विकास। इससे हजारों ब्रिटिश नौकरियाँ पैदा होंगी, व्यवसायों के लिए नए अवसर खुलेंगे और कामकाजी लोगों की जेब में पैसा आएगा। यही हमारी बदलाव की योजना है।
Read Moreजस्टिस वर्मा मामला: सुप्रीम कोर्ट में की गई जल्द सुनवाई की मांग
नई दिल्ली: इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की गई है। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, मुकुल रोहतगी, राकेश द्विवेदी और सिद्धार्थ लूथरा जस्टिस यशवंत वर्मा की ओर से पेश हुए। कपिल सिब्बल ने CJI की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामला उठाते हुए कहा कि इस मामले में कई संवैधानिक पहलू जुड़े है। हम आग्रह करते है कि इस अर्जी पर जल्द सुनवाई के लिए बेंच का गठन करें। साथ ही CJI ने कहा कि मेरे लिए यह…
Read Moreभारत ने पाकिस्तान को फिर दिखाया आईना, UNSC में दिया करारा जवाब
दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने एक बार फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने पाकिस्तान को दो टूक जवाब दिया और कहा कि देश की संप्रभुता पर सवाल उठाने के किसी भी प्रयास को भारत कभी स्वीकार नहीं करेगा। कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीय करण और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सिंधु जल संधि का जिक्र करने के पाकिस्तान के दुस्साहस का कड़ा विरोध करते हुए पी हरीश ने कहा कि आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय शांति के मुद्दों पर पाकिस्तान का…
Read Moreदिल्ली-NCR में तेज बारिश के बाद गर्मी से राहत, अगले 7 दिनों तक अलर्ट
दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में आज सुबह रिमझिम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि भारी बारिश के बाद जलभराव से कुछ क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बाद महरौली-बदरपुर रोड पर जलभराव हुआ। इससे राजधानी में यातायात भी बाधित हुआ। नोएडा और गाजियाबाद में भी तेज बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले सात दिनों, यानी 28 जुलाई तक, दिल्ली में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई है। IMD…
Read Moreराष्ट्रीय प्रसारण दिवस आज, 1927 में हुआ था देश का पहला रेडियो प्रसारण
दिल्ली: आज राष्ट्रीय प्रसारण दिवस है। 1927 में इसी दिन देश में पहला रेडियो प्रसारण इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के बॉम्बे स्टेशन से शुरू हुआ था। 8 जून, 1936 को भारतीय राज्य प्रसारण सेवा का नामकरण ऑल इंडिया रेडियो किया गया। यह दिन भारत के विकास, शैक्षिक प्रसार और सांस्कृतिक संरक्षण में प्रसारण की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। रेडियो प्रसारण ने भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, रेडियो सूचना के प्रसार और एकता को बढ़ावा देने का शक्तिशाली साधन था। रेडियो प्रसारण स्वतंत्रता के…
Read Moreउपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आयोग ने शुरू की प्रक्रिया
नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को अपने राजपत्र अधिसूचना एस.ओ.3354(ई) के माध्यम से भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की है। भारत के चुनाव आयोग को अनुच्छेद 324 के तहत भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने का अधिकार है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 और उसके तहत बनाए गए नियमों, अर्थात् राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974 द्वारा शासित होता है।…
Read Moreदिल्ली: डॉक्टर्स का कमाल, 125 KG के व्यक्ति के कूल्हे का किया प्रत्यारोपण
नई दिल्ली: 125 किलोग्राम वजन वाले एक व्यक्ति के कूल्हे का प्रत्यारोपण कर नई दिल्ली स्थित फोर्टिस एस्कार्टस अस्पताल के डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया। डॉक्टर इसे अपनी तरह का दुर्लभ मामला बता रहे हैं। सर्जरी सफल रही और मरीज पूरी तरह से स्वस्थ और अपने पैरों पर चल फिर पा रहा है। दिल्ली के रहने वाले 58 साल के समीर कपूर ने कभी सोचा भी नहीं था कि वे बिना दर्द के अपने पैरों पर चल सकेंगे। 125 किलो के समीर कपूर बीते तीन साल से दाएं कूल्हे में…
Read More