दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि की (ISRO) एक बार फिर स्पेस में नया कीर्तिमान रचने जा रहा है। दरअसल, इसरो, नासा (NASA) के साथ मिलकर मानव इतिहास का सबसे ताकतवर सैटेलाइट प्रक्षेपित करने की तैयारी में है। इस मिशन को (NISAR) का नाम दिया गया है। इसरो (ISRO) की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक निसार 30 जुलाई की शाम 5:40 मीनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इसे इसरो के जीएसएलवी-एफ16 द्वारा प्रक्षेपित किया जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस…
Read MoreCategory: लखनऊ
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जगदीप धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की
दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कल उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले श्री जगदीप धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि श्री धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित विभिन्न पदों पर देश की सेवा करने के कई अवसर मिले।
Read Moreभारत में 10 वर्षों में 17 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा हुए, 5 करोड़ और रोजगार पैदा करने का लक्ष्य: श्रम मंत्री
दिल्ली: श्रम और रोजगार मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया ने कहा है कि नई प्रौद्योगिकियां और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने पर भी श्रमशक्ति और कार्यबल हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। नई दिल्ली में आज तीसरे वैश्विक औद्योगिक संबंध सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ.मांडविया ने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण के लिए उद्योगों, संघों और सरकार के बीच सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा किे भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार पिछले दशक में 17 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा हुए और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में लगभग 16 करोड़ नए पंजीकरण हुए है। डॉ.मांडविया…
Read Moreनयी दिल्ली :-जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू
नयी दिल्ली :- इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के 150 से ज्यादा लोकसभा सांसदों और राज्यसभा के 50 से अधिक सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। जस्टिस वर्मा के खिलाफ यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि उनके दिल्ली स्थित सरकारी निवास पर 15 मार्च 2025 को 500 रुपये के अधजले नोटों का बंडल पाए जाने का मामला सामने आया था। यह मामला सामने आने के बाद सांसदों ने न्यायपालिका की निष्पक्षता और पारदर्शिता…
Read Moreपूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने युवा स्टार को कई वर्षों तक “असली ऑलराउंडर” बनाए रखने का समर्थन किया
नई दिल्ली :- पूर्व क्रिकेटर और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने युवा वाशिंगटन सुंदर को “भारत के लिए कई वर्षों तक एक सच्चा ऑलराउंडर” बताया है। मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में सुंदर धीरे-धीरे खेल के विभिन्न प्रारूपों में एक जाना-पहचाना चेहरा बनकर उभर रहे हैं। सुंदर की लोकप्रियता में अचानक आई इस वृद्धि का श्रेय पिछले कुछ महीनों में गंभीर द्वारा 25 वर्षीय खिलाड़ी को दिए गए समर्थन को दिया जा सकता है। यहाँ तक कि भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने भी खुलासा किया कि…
Read Moreचंदौली:- सीएम डैश बोर्ड पर खराब रैंकिंग दर्शाने पर विभागाध्यक्ष पर होगी कार्रवाई
चंदौली :- सीएम डैश बोर्ड पर खराब रैंकिंग दर्शाने विभागाध्यक्ष पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी बेवजह ट्रिपिंग पर अधिशासी अभियंता विद्युत को दिया सख्त आदेश, शेड्यूल अनुसार विद्युत आपूर्ति न होने पर होगी कारवाई आज चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं संग सी० एम० डैस बोर्ड (विकास) कार्य और 50 लाख से अधिक लागत की परियोजना की समीक्षा की।बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की समीक्षा में निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित समयान्तर्गत ट्रान्सफार्मर बदलवाना सुनिश्चित करें। बेवजह ट्रिपिंग…
Read Moreविदिशा- 14 लाख 30 हजार से अधिक मूल्य का पेट्रोल, डीजल का स्टाॅक जप्त
विदिशा :-कलेक्टर अंशुल गुप्ता के द्वारा जिले में संचालित पेट्रोल डीजल पम्पो के आकस्मिक निरीक्षण हेतु दल गठित किए गए है। उक्त दल पेट्रोल पम्पो का निरीक्षण व निर्धारित मापदण्डो का पालन पेट्रोल पम्प संचालको द्वारा किया जा रहा है की नहीं कि भी परख कर रहे है। कलेक्टर श्री गुप्ता के द्वारा गठित दल के सदस्यो द्वारा आज किए गए आकस्मिक निरीक्षण दौरान संपादित कार्यवाही की जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी अनिल तंतुवाय ने बताया कि गंजबासौदा अनुविभाग क्षेत्र के अंतर्गत मेसर्स आशीष आटोमोबाईल पेट्रोल पम्प का औचक…
Read Moreबड़ी खबर: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के प्रति आभार व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने वक्तव्य में सांसदों के स्नेह और सम्मान के लिए भी धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए गौरव की बात रही है।
Read Moreवैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन: एक श्रद्धालु की मौत, नौ अन्य घायल
दिल्ली:- जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने रास्ते पर कल शाम हुए भीषण भूस्खलन में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और पांच तीर्थयात्रियों सहित नौ अन्य घायल हो गए। तेज बारिश के कारण गुलशन का लंगर के पास भूस्खलन हुआ। इसमें एक बुकिंग कार्यालय और एक लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और स्थानीय स्वयंसेवक बचाव कार्य में लगे हैं। यात्रा स्थगित कर दी गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया…
Read Moreमानसून सत्र: पूरा विश्व भारत की सैन्य शक्ति का साक्षी बना है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की कि संसद का मॉनसून सत्र सार्थक होगा और सकारात्मक चर्चाओं से भरपूर होगा। यह सत्र देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाएगा। संसद के मॉनसून सत्र की शुरूआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सत्र राष्ट्र के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। यह सत्र हमारी सामूहिक उपलब्धियों का सच्चा उत्सव है। प्रधानमंत्री ने सभी दलों के सांसदों से आज से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र की सुचारू कार्यवाही में सहयोग करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने…
Read More