लखनऊ का कुड़िया घाट बनेगा जनआंदोलन का केंद्र: 13 अप्रैल को ‘गोमती स्नान’ का आयोजन, सभी बड़े नेताओं को न्योता

उत्तर प्रदेश: लखनऊ की जीवनरेखा कही जाने वाली गोमती नदी आज गंभीर प्रदूषण की मार झेल रही है। इसी चिंता को केंद्र में रखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता, “समग्र विकास इंडिया” के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकार ब्रजभूषण दूबे ने एक अनोखा और प्रभावशाली जनजागरण अभियान शुरू किया है। सोमवार को लखनऊ के कुड़िया घाट पर उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से एक “सीबीआई अफसर” को जगाने का प्रयास किया, जो गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की वर्षों से चल रही जांच की धीमी गति पर सवाल उठाने का प्रतीक था। इस दौरान उनका…

Read More

गोमती दर्शन यात्रा का कुड़िया घाट पर भव्य समापन: पीलीभीत से लखनऊ तक गूंजा नदी संरक्षण का संकल्प

लखनऊ: गोमती दर्शन यात्रा का भव्य समापन लखनऊ के कुड़िया घाट पर श्रद्धा, उत्साह और जनभागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। माँ गोमती नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पुनर्जीवन के उद्देश्य से आयोजित यह यात्रा पीलीभीत के माधव टांडा से प्रारंभ होकर शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुँची। यात्रा के प्रथम चरण का नेतृत्व गोमती दर्शन के संयोजक एडवोकेट अनुराग पाण्डेय द्वारा किया गया, जबकि मार्गदर्शन संस्था की अध्यक्ष श्वेता सिंह द्वारा प्रदान किया गया। समापन समारोह की शुरुआत विधिवत पूजन और हवन के साथ हुई, जिसमें मुख्य…

Read More

हनुमान जन्मोत्सव: लेटे हनुमान मंदिर में 51 किलो लड्डुओं का भव्य भोग

लखनऊ: आज लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ| हनुमान जी का 51 किलो के लड्डू से भोग लगाया गया । पूरे मंदिर को केसरिया गुब्बारे से सजाया गया। हजारों भक्तों ने आज हनुमान जी का चोला और प्रसाद चढ़ाया । सुबह हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाया गया और लंगोट वाला विशिष्ट श्रृंगार किया गया । इसके उपरांत ट्रस्ट के मुख्य सेवादार डॉ विवेक तांगड़ी द्वारा हनुमान जी की भव्य महाआरती उतारी गई । हनुमान जी की बाल रूप लेटी हुई अष्टधातु की मूर्ति…

Read More

मलिहाबाद में ‘कवच आम सभा’ का आयोजन, कवच मैंगो फ्रूट प्रोटेक्शन बैग रहा आकर्षण का केंद्र

मलिहाबाद क्षेत्र के ग्राम अटारी (माल), लखनऊ में मेटा एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड एवं अवध आम उत्पादक एवं बागवानी समिति के संयुक्त तत्वावधान में “कवच आम सभा” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रगतिशील आम बागवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH), रहमानखेड़ा, लखनऊ के निदेशक डॉ. टी. दामोदरन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. डी.के. वर्मा (उपनिदेशक, उद्यान विभाग) एवं उद्यान निरीक्षक दिलीप कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील बागवान कुँवर बलबीर…

Read More

CM योगी ने लॉन्च किया डॉ. नीरज बोरा का भजन ‘बस आए श्याम नज़र’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की राजनीति में सक्रिय रहने वाले विधायक डॉ. नीरज बोरा अब भक्ति के रंग में रंगे नज़र आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. बोरा द्वारा गाए गए उनके पहले भजन ‘बस आए श्याम नज़र’ का भव्य विमोचन किया। जनसेवा के साथ-साथ आध्यात्मिक रुचि रखने वाले डॉ. बोरा के लिए यह पल बेहद भावुक रहा। उन्होंने इस उपलब्धि को अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। खाटू श्याम को समर्पित इस भजन में विधायक जी की गहरी आस्था…

Read More

श्री राम नवमी उत्सव 2026: दुबग्गा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, देखें VIDEO

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी का दुबग्गा इलाका रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति के एक ऐसे अनूठे सागर में डूब गया, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। शनिदेव मंदिर सेवा समिति के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत शुक्ला ‘बीनू’ द्वारा आयोजित एक दिवसीय ‘सनातन मेला’ ने न केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया, बल्कि सांस्कृतिक एकता की एक नई मिसाल भी पेश की। पूरे दुबग्गा बाजार को सजाया गया था, जहाँ शाम होते ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ने माहौल को पूरी तरह राममय कर दिया। View…

Read More

नेशनल मंच पर छाए संकल्प शुक्ला, भविष्य के स्टार शूटर के रूप में उभरे

नोएडा: नोएडा के उभरते हुए युवा शूटर संकल्प शुक्ला ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान बनाई है। हाल ही में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल इवेंट्स) में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें देशभर में चर्चा का विषय बना दिया है। नेशनल चैंपियनशिप में शानदार स्कोर से हासिल की उपलब्धि भोपाल में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में संकल्प शुक्ला ने 585.4 अंक हासिल करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके इस उत्कृष्ट स्कोर के आधार पर नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने…

Read More

अयोध्या में रामनवमी पर अद्भुत संगम: रामलला का दिव्य सूर्य तिलक

लखनऊ: अयोध्या के श्री राम मंदिर में आज राम नवमी के पावन अवसर पर एक दिव्य और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला के ललाट पर सूर्य की पवित्र किरणें 9 मिनट तक पड़ीं, जिसे सूर्य तिलक कहा गया। यह दृश्य रामलला के जन्म का प्रतीक माना जा रहा है, क्योंकि सूर्यवंशी भगवान राम के जन्म के समय सूर्यदेव ने स्वयं उनके मस्तक पर तिलक लगाया था। View this post on Instagram Shared post on Time Iframe code generator इससे पहले गरभगृह को फूलों…

Read More

सरकार स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कर रही प्रयास- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति को ब्रज की महिमा और सेवा भाव का महत्व समझाया। इसके बाद राष्ट्रपति ने वृंदावन में बाबा नीम करौली आश्रम में दर्शन पूजन किया और रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन किया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार आज स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक के लिए गुणवत्तापूर्ण…

Read More

देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार धार्मिक उत्साह, भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश: देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार धार्मिक उत्साह, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है… लखनऊ में ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं…सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी…। टीले वाली मस्जिद, इमामबाड़ा आसिफी मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह सहित प्रमुख स्थलों पर विशेष व्यवस्था की गई है। …वाराणसी में भी ईद पारंपरिक अंदाज में मनाई गई… लोगों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को बधाई दी और सेवइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद…

Read More