DELHI:- शारजाह स्थित एक अपार्टमेंट में आग लगने से एक भारतीय महिला की मौत हो गई। गल्फ न्यूज़ के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि 46 वर्षीय महिला गुरुवार रात अल मजाज़ इलाके में अपने घर में एक विशेष अनुष्ठान कर रही थी, तभी आग लग गई और उसकी मौत हो गई।आग 11 मंजिला आवासीय इमारत की आठवीं मंजिल पर स्थित एक यूनिट में लगी थी। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।गल्फ न्यूज़ के अनुसार, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेज दिया गया है।इस…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
गलवान घाटी में झड़प के बाद पहली बार जयशंकर पहुंचे चीन
DELHI:-विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर चीन की यात्रा पर हैं। जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद जयशंकर की चीन की यह पहली यात्रा है। जयशंकर का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब दोनों देश तनाव कम करने और गलवान झड़प के बाद बिगड़े संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। चीन से पहले जयशंकर सिंगापुर गए थे।जयशंकर की यह यात्रा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल की यात्रा के बाद हो रही है। राजनाथ सिंह और अजित डोवाल जून…
Read Moreकेरल की निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर…
Nimisha Priya News:- यमन (Yaman) की राजधानी सना में 16 जुलाई 2025 को केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया ( Nimisha Priya) को फांसी की सजा दी जाएगी। निमिषा को 2017 में यमन के एक नागरिक तालाल अब्दो महदी (Talal Abdo Mahdi) की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। 2011 में निमिषा प्रिया 1 नर्स के तौर पर यमन में काम करने के लिए गई थी, वही उन्होंने यमन के एक नागरिक तालाल अब्दो महदी के साथ क्लिनिक शुरू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार…
Read Moreनेपाल-चीन की सीमा पर बाढ़ ने मचाई तबाही, उफनाई नदी में बह गया ‘मैत्री ब्रिज’; 18 लोग लापता
मानसून की एंट्री के बाद न सिर्फ भारत बल्कि नेपाल के भी कई इलाकों में बारिश से त्राहिमाम मच गया है। नदियों ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जिससे कुछ जगहों पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसका असर नेपाल और चीन की सीमा पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल नेपाल और चीन के बीच बना मैत्री सेतु भी बाढ़ की भेंट चढ़ गया है। पानी के तेज बहाव में न सिर्फ पुल ढह गया बल्कि 18 लोग भी इसमें बह गए हैं। भोटेकोशी नदी में…
Read Moreम्यांमार संकटः जुंटा विरोधी सशस्त्र समूहों के बीच झड़प के बीच भारत में घुसे हजारों शरणार्थी
यांगून। भारत के पड़ोसी देश म्यामांर (Myanmar) में चल रहे संकट के बीच कई हजार शरणार्थी (Refugee) सीमावर्ती राज्य (Bordering state) मिजोरम (Mizoram) में घुस आए हैं। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक पड़ोसी देश में दो जुंटा विरोधी सशस्त्र समूहों (Anti-junta armed groups) के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद हजारों की संख्या में शरणार्थी पूर्ववर्ती राज्य मिजोरम की सीमा में दाखिल हो गए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि म्यांमार में संकट बढ़ रहा है क्योंकि वहां पर उत्तर-पश्चिमी चिन राज्य में रणनीतिक नियंत्रण…
Read More70 से ज्यादा देशों के नागरिक अब बिना वीजा जा सकेंगे चीन, पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी
शंघाई। चीन (China) की सरकार ने अपने देश में पर्यटन (Tourism) को बढ़ावा देने के लिए 70 से ज्यादा देशों के नागरिकों (Citizens) को बिना वीजा (Without Visa) चीन में एंट्री देने का एलान किया है। चीन ने अपनी वीजा नीति में अभूतपूर्व बदलाव किया है और अब 74 देशों के नागरिक 30 दिनों तक चीन में बिना वीजा के रह सकते हैं। यह चीन के पूर्व के नियमों की तुलना में बड़ा बदलाव है। चीन की सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने, अर्थव्यवस्था को गति देने और अपनी सॉफ्ट पावर…
Read Moreपाकिस्तान के पेशावर शहर में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत; कई घायल
पेशावर। पाकिस्तान (Pakistan) के पेशावर शहर (Peshawar City) में आग (Fire) लगने की एक भीषण घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। आग की चपेट में आने से दो दमकल कर्मियों (Firefighters) समेत कई अन्य लोग घायल (Injured) भी हुए हैं। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात को खैबर पख्तूख्वा प्रांत में भीड़भाड़ वाले जन इमाम बाड़गाह इलाके में स्थित एक मकान में आग लग गई। आपात कालीन सेवा ने बताया कि उन्होंने घर से छह लोगों को…
Read More