प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे

नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 23-24 जुलाई को होने वाली यूके यात्रा का उद्देश्य भारत और यूके के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का मुख्य आकर्षण भारत-यूके एफटीए पर हस्ताक्षर होगा, जिस पर तीन वर्षों से बातचीत चल रही है। इस समझौते से यूके को होने वाले 99% भारतीय निर्यात पर टैरिफ समाप्त होने और 90% ब्रिटिश उत्पादों पर टैरिफ कम होने की उम्मीद है।इस एफटीए से 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होने का अनुमान है, जो वर्तमान में 60 बिलियन डॉलर है।…

Read More

ताइपे :- चीन संघर्ष के दौरान ताइवान के समुद्री केबल मरम्मत कार्य को रोक सकता है: रिपोर्ट

ताइपे : ताइपे न्यूज़ ने अमेरिकी खुफिया फर्म रिकॉर्डेड फ्यूचर के एक विस्तृत आकलन का हवाला देते हुए बताया कि अगर चीन ताइवान जलडमरूमध्य में संघर्ष की स्थिति में समुद्र के नीचे केबल मरम्मत अभियानों को रोकने या विलंबित करने का फैसला करता है, तो ताइवान की इंटरनेट कनेक्टिविटी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।रिकॉर्डेड फ्यूचर की शोध शाखा इंसिक्ट ग्रुप द्वारा प्रकाशित इस रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि ताइवान का 90 प्रतिशत से अधिक इंटरनेट ट्रैफ़िक पनडुब्बी केबलों के माध्यम से प्रवाहित होता है। दक्षिण चीन सागर…

Read More

बांग्लादेश विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हुई

दिल्ली: बांग्लादेश विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है और 78 अन्य का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 20 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के विशेष सहायक, मोहम्मद सईदुर रहमान ने आज ढाका में राष्ट्रीय बर्न तथा प्लास्टिक सर्जरी संस्थान में संवाददाताओं को यह जानकारी दी।  

Read More

नासा-इसरो का संयुक्त ‘निसार’ मिशन 30 जुलाई को होगा लॉन्च

दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि की (ISRO) एक बार फिर स्पेस में नया कीर्तिमान रचने जा रहा है। दरअसल, इसरो, नासा (NASA) के साथ मिलकर मानव इतिहास का सबसे ताकतवर सैटेलाइट प्रक्षेपित करने की तैयारी में है। इस मिशन को (NISAR) का नाम दिया गया है। इसरो (ISRO) की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक निसार 30 जुलाई की शाम 5:40 मीनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इसे इसरो के जीएसएलवी-एफ16 द्वारा प्रक्षेपित किया जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Read More

लॉस एंजिल्स :- लिंडा याकारिनो ने एक्स के सीईओ पद से इस्तीफा दिया

लॉस एंजिल्स :-  लिंडा याकारिनो ने एलन मस्क के स्वामित्व वाली एक्स की सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, पूर्व एनबीसीयूनिवर्सल विज्ञापन बिक्री कार्यकारी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए अपने फैसले की घोषणा की। “दो अविश्वसनीय वर्षों के बाद, मैंने एक्स के सीईओ पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। जब एलन मस्क और मैंने पहली बार एक्स के लिए उनके विज़न के बारे में बात की थी, तो मुझे पता था कि इस कंपनी के असाधारण मिशन को…

Read More

बांग्लादेश: ढाका में वायुसेना का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त, 19 की मौत 100 से अधिक लोग घायल 

दिल्ली: बांग्लादेश वायुसेना का एक F-7 BGI ट्रेनिंग जेट आज दोपहर राजधानी ढाका के उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज की इमारत से टकराकर दुर्घटनागस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में 19 लोगों की मौत और 100 सें अधिक लोगों की घायल होने की सूचना आ रही है। विमान कॉलेज की इमारत से जोरदार धमाके के साथ टकराने के बाद कैंपस में ही जा गिरा। सूत्रों के अनुसार चीन निर्मित इस विमान का इस्तेमाल पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए होता था। अभी तक हादसे की सटीक…

Read More

वियतनाम: हैलॉन्ग बे में बड़ा नाव हादसा, 34 लोगों की मौत

दिल्ली: वियतनाम के हैलॉन्ग बे (Helong bay) में एक बड़ा हादसा हो गया। हैलॉन्ग बे में शनिवार को तूफानी मौसम के चलते एक पर्यटक नाव पलट गई। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। इस नाव में 48 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। नाव पर सवार ज़्यादातर लोग राजधानी हनोई से आए थे। बचाव कार्य में जुटे सीमा रक्षकों ने 11 लोगों को बचा लिया है। वहीं लापता आठ लोगों…

Read More

ज़ेलेंस्की ने रूस को दिया शांति वार्ता का प्रस्ताव

दिल्ली:- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के साथ नई शांति वार्ता का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेन और रूस के बीच अगले सप्ताह बातचीत हो सकती है। राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस बात की पुष्टि की है कि यूक्रेनी रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमरोव ने अगले सप्ताह रूसी वार्ताकारों के साथ बैठक की पेशकश की है। ज़ेलेन्स्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आमने-सामने मिलने की अपनी इच्छा भी दोहराई। उन्होंने कहा कि शांति सुनिश्चित करने के लिए नेतृत्व स्तर पर एक बैठक ज़रूरी है। इस साल…

Read More

PM नरेंद्र मोदी 23 से 26 जुलाई तक Britain और Maldives की यात्रा पर जाएंगे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 24 जुलाई 2025 तक यूनाइटेड किंगडम और 25 से 26 जुलाई 2025 तक मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने आमंत्रित किया है। ब्रिटेन यात्रा: यह प्रधानमंत्री मोदी की चौथी ब्रिटेन यात्रा होगी। इस दौरान वह प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात कर भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन के राजा चार्ल्स…

Read More

भारतीय नौसेना के INS संध्याक ने मलेशिया के पोर्ट क्लैंग का किया दौरा, खबर पढ़ें विस्तार से 

दिल्लीः- भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित सर्वेक्षण पोत आईएनएस संध्याक (INS Sandhyak) ने 16 से 19 जुलाई के बीच मलेशिया के पोर्ट क्लैंग का सफल दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मलेशिया के बीच हाइड्रोग्राफिक सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था। दौरे के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों के बीच ज्ञान-विनिमय सत्र, स्वागत समारोह और विभिन्न मैत्रीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह दौरा क्षेत्रीय समुद्री सहयोग और मित्र देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

Read More