प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फ़ोन पर हुई बातचीत

Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार को फ़ोन पर बातचीत हुई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने अलास्का में अमेरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी हालिया मुलाकात के बारे में जानकारी साझा करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान करता रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस दिशा में किए जाने वाले सभी प्रयासों का भी समर्थन करता आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें आशा है कि आने वाले दिनों में भी राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी बातचीत होती रहेगी।

Related posts